12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT SPECIAL NEWS: साड़ी के बॉक्स में तिरंगा तो कुरियर कंपनी की निशुल्क सेवा

- हर घर तिरंगा अभियान में सूरत के व्यवसायी कुछ इस तरह से सेवा देने का बना चुके हैं मन- कुरियर कंपनी भेज रही है निशुल्क तिरंगा ध्वज तो कपड़ा व्यापारी ने साड़ी के बॉक्स के साथ पैक किए ध्वज

2 min read
Google source verification
SURAT SPECIAL NEWS: साड़ी के बॉक्स में तिरंगा तो कुरियर कंपनी की निशुल्क सेवा

SURAT SPECIAL NEWS: साड़ी के बॉक्स में तिरंगा तो कुरियर कंपनी की निशुल्क सेवा

सूरत. सूरत याने जहां सब कुछ संभव। पहले विपुल मात्रा में तिरंगा ध्वज का निर्माण करना, उसके बाद देश भर की कपड़ा मंडियों में पहुंचा देना। इतना ही नहीं तिरंगा यात्रा का प्रदर्शन भी जोरदार तरीके से करने में गुजरात की आर्थिक राजधानी सूरत अव्वल रही है। इस कड़ी में अब एक और नई इबारत जुड़ गई है और वो है देश में कहीं भी निशुल्क तिरंगा ध्वज पहुंचाने की। यह बड़ी जिम्मेदारी सूरत की ही एक कुरियर कंपनी ने उठाई है तो सूरत कपड़ा मंडी के युवा कपड़ा व्यापारी भी इसमें पीछे नहीं है।
दीपावली के अवसर पर कर्मचारियों को बोनस में फ्लैट, कार व हीरो का हार और ज्वेलरी देने के बाद सूरत के कर्मवीरों ने कोरोना काल में ऐसा सेवा यज्ञ चलाया कि जिसमें विभिन्न सेवा की आहुतियां एक-दो महीने नहीं बल्कि डेढ़-दो साल तक देते रहे। इन सेवा आहुतियों में भोजन व राशन वितरण, सेनेटाइजर-मास्क वितरण, वैक्सीनेशन, ऑक्सीजन सिलेंडर व मास्क वितरण समेत अन्य शामिल थी। इन दिनों देशभर में हर घर तिरंगा अभियान की ही चर्चा हो रही है और इस चर्चा में भी सूरत का जिक्र खास तौर पर किया जा रहा है क्योंकि अभी तक सूरत से 15 करोड़ से ज्यादा तिरंगा ध्वज देशभर में भेजे जा चुके हैं और यह दौर लगातार जारी है। इसी श्रृंखला में एक कुरियर कंपनी ने सूरत से देश भर में कहीं भी तिरंगा ध्वज निशुल्क भेजने की जिम्मेदारी उठाई है। कुरियर कंपनी के डॉ. हरीशभाई जोशी ने पत्रिका को बताया कि यह देश सेवा का काम है और इसमें छोटा सा प्रयास कंपनी ने भी किया है। सूरत से देश के किसी भी कोने में व्यक्तिगत रूप से (घरेलू उपयोग के लिए) तिरंगा ध्वज निशुल्क पहुंचाने की जिम्मेदारी ली है। गुजरात के विभिन्न शहर-कस्बों में सूरत से तिरंगा ध्वज भेजने के लिए स्थानीय लोगों को कंपनी में 13 अगस्त तक पहुंचाने रहेंगे। इसके अलावा देश के अन्य शहर-कस्बों के लिए 12 अगस्त तक तिरंगा ध्वज कंपनी तक पहुंचाने रहेंगे। तिरंगा ध्वज पहुंचाने का कार्य 5 अगस्त से शुरू कर दिया था और अभी तक कई पार्सल राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र के अलावा गुजरात के शहर-कस्बों में पहुंचाए हैं।

-एक प्रयास इस तरह से भी शुरू

सूरत कपड़ा मंडी के कपड़ा व्यापारियों ने कोरोनाकाल में जिस तरह से देशभर में घर-घर तक सेनेटाइजर, मास्क आदि सामग्री साडिय़ों के बॉक्स के साथ भिजवाई थी उसी तरह से अब नई पहल के रूप में घर-घर तिरंगा ध्वज पहुंचाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। रघुकुल टेक्सटाइल मार्केट के युवा कपड़ा व्यापारी गोविंद गुप्ता ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान से प्रेरित होकर उन्होंने यह प्रयास किया है और वे करीब 50 हजार तिरंगा ध्वज साडिय़ों के बॉक्स के साथ देश की विभिन्न कपड़ा मंडियों तक इन दिनों पहुंचा रहे हैं।