
SURAT SPECIAL NEWS: नसीब खोटो ह पर मालिक मोटो ह, तो डर किस बात को...,SURAT SPECIAL NEWS: नसीब खोटो ह पर मालिक मोटो ह, तो डर किस बात को...,SURAT SPECIAL NEWS: नसीब खोटो ह पर मालिक मोटो ह, तो डर किस बात को...
सूरत. श्रीश्याम मंदिर, सूरतधाम के लखदातार हॉल में श्रीश्याम गुणगान सेवा समिति ट्रस्ट का श्रीश्याम झूलन महोत्सव रविवार रात देर तक जमा। इस दौरान कोटा, वृंदावन से आए आमंत्रित भजन गायकों ने श्रीश्याम भक्ति की भजन सरिता बहाई। इस अवसर पर ट्रस्ट ने एक सौ करोड़ से अधिक की लागत से तैयार हो रहे श्रीश्याम मंदिर, सूरतधाम के निर्माण प्रकल्प में गिलहरी के समान सहयोगी भाव भी दिखाया।श्रावण मास के उपलक्ष में श्यामप्रेमी संस्थाओं की ओर से झूलन महोत्सव के आयोजन किए जाते हैं। इसकी शुरुआत रविवार को श्रीश्याम गुणगान सेवा समिति ट्रस्ट ने 17वें वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष में श्रीश्याम झूलन महोत्सव से की। महोत्सव की शुरुआत आलोक-प्रेम के सजाए झूले पर झूलते बाबा श्याम के श्रृंगारित दरबार के समक्ष अखंड ज्योत प्रज्ज्वलन से की गई। इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारी व आमंत्रितजन मौजूद रहे। इसके बाद आयोजित भजन संध्या में पहले स्थानीय राजू गाडोदिया व जुगल अग्रवाल ने भजनों से श्याम गुणगान किया। बाद में कोटा के राजेंद्र अग्रवाल व वृंदावन की संगीता राठौड़ ने भजनों की सरिता लखदातार हॉल में बहाई। इस अवसर पर अखंड ज्योत, छप्पनभोग, इत्रफुहार, पुष्पवर्षा, श्रीश्याम रसोई, बाबा का खजाना आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। महोत्सव के दौरान ट्रस्ट के श्यामसुंदर अग्रवाल, अशोक केडिया, राकेश जैन, रघुवीर पोद्दार, नवलेश गोयल, सुरेश अग्रवाल, रमेश कानोडिया, विकास कानोडि़या समेत अन्य मौजूद थे।
- निर्माण प्रक्रिया लगातार जारी :
सूरत में श्यामभक्ति की विशेष पहचान बन चुके श्रीश्याम मंदिर, सूरतधाम के निर्माणकार्य में रामसेतू में गिलहरी के समान सहयोगी बनने का भाव अब संस्था स्तर पर भी जगने लगा है। सेवा व भक्ति के बहुउद्देश्यीय वाले एक सौ करोड़ से अधिक की लागत राशि से तैयार हो रहे श्रीश्याम मंदिर, सूरतधाम में कई निर्माण प्रकल्प जारी है। इन प्रकल्पों में सहयोगी भाव दिखाते हुए श्रीश्याम गुणगान सेवा समिति ट्रस्ट ने 17वें वार्षिक महोत्सव पर आयोजित श्रीश्याम झूलन महोत्सव में चार वार जमीन (36 वर्गफीट) की समर्पण राशि श्रीश्याम सेवा ट्रस्ट को सौंपी है। ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक बंका ने बताया कि समर्पण राशि का चैक श्रीश्याम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रामप्रकाश रुंगटा, विनोद कानोडि़या, प्रकाश तोदी, कैलाश हाकिम समेत अन्य पदाधिकारियों को सौंपा गया।
Published on:
31 Jul 2023 09:28 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
