
SURAT VIDEO NEWS : चिटफंड कंपनी ऑस्कर क्रेडिट को-ऑपरेटिव का फरार निदेशक गिरफ्तार
सूरत. स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) पुलिस ने पोंजी स्कीम चला कर सूरत समेत गुजरात के हजारों लोगों के साथ 25 करोड़ रुपए की ठगी करने के मामले में फरार ऑस्कर क्रेडिट को-ऑपरेटिव के निदेशक को डिंडोली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रमोद सबर ढल (49) ओडिशा के नयागढ़ जिले के भगोड़ा गांव का मूल निवासी है। उसने 2011 में अन्य आरोपियों के साथ मिल कर उधना बस डिपो के निकट दी ऑस्कर क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी शुरू की थी।
विभिन्न पोंजी स्कीमों निवेश करने पर तगड़े रिटर्न का झांसा देकर सूरत, भरुच व वडोदरा समेत गुजरात के अन्य शहरों में हजारों लोगों से करीब 25 करोड़ रुपए का निवेश करवाया था। 2015 में जब स्कीमों की मियाद खत्म होने पर लोगों को निवेश की गई राशि लौटाने का समय आया तो उन्होंने कंपनी बंद कर दी।
उधना के साथ मुख्य शाखा के साथ अन्य शहरों की शाखाएं भी बंद कर दी और फरार हो गए थे। लोगों की शिकायत पर उधना, भरुच जिले के हांसोट व वडोदरा सीआइडी में तीन अलग-अलग मामले दर्ज हुए थे। इन मामलों में पुलिस ने कंपनी के कुछ निदेशकों व कर्मचारियों को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन प्रमोद लंबे समय से फरार था।
पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी। कुछ दिन पूर्व एसओजी को उसके डिंडोली करड़वा रोड स्थित राजदीप सोसायटी का पता मिला। जिसकी तस्दीक कर एसओजी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
Published on:
10 Jun 2023 09:37 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
