सूरत. रात में क्रिकेट के मैदान में बैठने के दौरान नशे में एक युवक को अपशब्द कहे तो उसके हिस्ट्रीशीटर मित्र ने चाकू घोंप कर उसकी हत्या कर दी। शव बरामद होने के चंद घंटों में ही डिंडोली पुलिस ने आरोपी को ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार डिंडोली पुलिस को नवागाम नंदनवन टाउनशिप के निकट क्रिकेट के मैदान में झाडिय़ों के बीच रविवार सुबह दस बजे एक युवक का शव बरामद हुआ था। उसके शरीर पर गले तथा पीठ में धारदार हथियार के दो वार थे। मृतक की शिनाख्त निकट के घोडियावाड मोहल्ला निवासी महेन्द्र राठौड़ (35) के रूप में की गई।
दिहाड़ी मजदूरी की पत्नी कुछ समय पूर्व उसे छोड़ कर चली गई थी। वह अपने पिता के साथ रहता था तथा उसे शराब की लत थी। शनिवार देर रात वह बाहर गया था फिर लौट कर नहीं आया था। इस पर डिंडोली पुलिस ने महेन्द्र के पिता रमेश धीरू राठौड़ की प्राथमिकी के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
शव बरामद होने से पहले ही मुखबिर से मिली सूचना
डिंडोली सर्वेलंस स्टॉफ पुलिस उप निरीक्षक हरपालसिंह मसाणी ने बताया कि सुबह नौ बजे उन्हें एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि महेन्द्र की हत्या हिस्ट्रीशीटर आकाश पटेल उर्फ लाला फायङ्क्षरग ने की है। तुंरत उसकी तलाश शुरू की और मुखबिरों की मदद से उसे लॉकेट कर गिरफ्तार कर लिया।
घोडिय़ावाड के आस पास ही फूटपाथ पर रहने वाले आकाश ने बताया कि महेन्द्र उसका मित्र था। देर रात जब वह क्रिकेट ग्राउन्ड में गया तो महेन्द्र वहां बैठा था। वह नशे में था, उसने अपशब्द बोलने शुरू कर दिए तो चाकू निकाल कर उसकी हत्या कर दी।
महीना भर पूर्व ही जेल से छूटा था
पुलिस ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर आकाश छह माह पूर्व 70 रुपए के लिए एक जनें की हत्या कर दी थी। सडक़ पर सो रहे मृतक ने रुपए नहीं दिए तो उस पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में महीना भर पूर्व ही वह जेल से छूटा था। मृतक के मित्र बदला लेने के लिए उस पर हमला नहीं करे इसलिए वह चाकू लेकर घूमता था।
—————-