अंडर ग्रेजुएट मेडिकल पाठ्यक्रमों MEDICAL ADMISSION में प्रवेश के लिए देशभर में 7 मई को यूजी नीट परीक्षा हुई थी। इसका परिणाम 13 जून को जारी किया गया था। लेकिन एनएमसी ने प्रवेश कार्यक्रम को लेकर किसी तरह की घोषणा नहीं की थी, इसलिए कई विद्यार्थियों और अभिभावकों ने मेल भी किए थे। अब एनएमसी ने काउंसलिंग की तिथि वेबसाइट पर जारी कर दी है। ऑल इंडिया कोटा की सीटों के लिए 28 जुलाई और स्टेट कोटा के लिए 4 अगस्त तक काउंसलिंग होगी। ऑल इंडिया कोटा के लिए 4 और स्टेट कोटा के लिए 8 अगस्त तक प्रवेश सुनिश्चित करवाना होगा। ऑल इंडिया का दूसरा राउंड 9 से 17 अगस्त तक चलेगा और 28 अगस्त तक प्रवेश सुनिश्चित करवाना होगा। तीसरा राउंड 31 अगस्त से 7 सितम्बर तक रहेगा और 18 सितम्बर तक प्रवेश सुनिश्चित करवाना होगा। दूसरी ओर स्टेट कोटा का दूसरा राउंड 14 से 28 अगस्त तक होगा और 4 सितम्बर तक प्रवेश निश्चित करवाना रहेगा। 7 से 18 सितम्बर तक तीसरा राउंड होगा और 21 सितम्बर तक प्रवेश निश्चित करने का समय दिया जाएगा। रिक्त सीटों के लिए 21 से 25 सितम्बर और स्टेट कोटा के लिए 23 से 27 सितम्बर तक अंतिम राउंड आयोजित होगा। विद्यार्थियों को 30 सितम्बर तक प्रवेश लेने का समय दिया जाएगा। एनएमसी की ओर से वेबसाइट पर परीक्षा का कार्यक्रम जारी होते ही मेडिकल कॉलेजों में चहल-पहल शुरू हो गई है।