
lockdown : लंदन की फार्मा कंपनी को दवा बेचने के चक्कर में सूरत के व्यापारी को लगा लाखों का चूना
सूरत. लंदन की कंपनी को दवा बेचने पर मुनाफे का झांसा देकर सूरत के एक व्यापारी के साथ 6.35 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। कापोद्रा पुलिस के मुताबिक एन्थोनी पार्के व अमिता शर्मा ने मिल कर कापोद्रा नंदनवन सोसायटी निवासी व्यापारी दर्शन इसमलिया (27) के साथ ठगी की। एन्थोनी ने गत ३ फरवरी को उन्हें इमेल कर बताया कि वह लंदन की एसीटेलोन फार्मा कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर है। 2018 में वह भारत में रिचर्स कर चुके है। उनकी कंपनी ओसडानोमो क्युब नाम की हर्बल दवा की जरुरत है जो एड्स, इबोला समेत अन्य कई दवाएं बनाए में उपयोगी है। भारत में राजकोट इंटरप्राइज की अमिता शर्मा यह दवा बेचती है। जिसके ५० ग्राम के एक पैकेट की भारत में कीमत 49 हजार 500 है। लेकिन हमारी कंपनी यह दवा 2 लाख 2 हजार 184 रुपए प्रति पैैकेट के हिसाब से खरीदेगी। आप अमिता से दवा लेकर हमें भेज सकते है और मुनाफा कमा सकते है। इस डील में शामिल होने के लिए आपको 30 मुझे फीसदी कमीशन देना होगा। एन्थनी ने अपना लंदन व्हॉट्सएप नम्बर दिया और बातचीत कर दर्शन को भरोसे में लिया। उसने दर्शन को अमिता का मोबाइल नम्बर दिया। दर्शन ने फोन कर 10 पैकेट का आर्डर दिया। अनिता के बताए एसबीआइ कोलकाता व केनर बैंक नई दिल्ली के खातों में अग्रिम राशि जमा करवा दी। कुरीयर पैकेट मिलने पर उसने एन्थोनी से संपर्क किया। पैकेट में किसी वनस्पति की काले सफेद बीज थे। एन्थनी ने और 40 पैकेट खरीदने और फिर ५० पैकेट की एक साथ डिलीवरी लेने की बात की। उसने डिलीवरी लेने के लिए आने वाले कंपनी के प्रबंधन ब्रायोट्ली के तुर्की के पासपोर्ट की डिटेल भी भेजी। २६ मार्च को दर्शन ने 40 पैकेट का ऑर्डर दिया और एक लाख 45 हजार 500 अग्रिम जमा करवाए। इस बीच एन्थनी ने फोन कर कहा कि लॉक डाउन के कारण वह डिलीवरी लेने नहीं आएगा। दर्शन ने अमिता से संपर्क किया तो उसने कहा लॉक डाउन खुलेगा तो पार्सल भेजेंगे। दर्शन रुपए वापस मांगे तो उसने बात करना बंद कर दिया। दर्शन ने अपने रुफए निकलवाने के लिए कई बार संपर्क किया लेकिन बात नहीं बनी। इस पर रविवार को कापोद्रा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।
Published on:
05 May 2020 12:07 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
