4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश को लुभाता है सूरती व्यंजन

- खाउधरा गली से लेकर पीपलोद के फूड जाने सब है प्रखियत- सूरत के स्ट्रीट फूड को देखकर ही आ जाता है लोगों के मुंह में पानी- सूरती स्ट्रीट फूड स्वाद के साथ हजारों लोगों को रोजगार देने में सबसे आगे

3 min read
Google source verification
देश को लुभाता है सूरती व्यंजन

देश को लुभाता है सूरती व्यंजन

सूरत.
सूरत के स्ट्रीट फूड को देखकर ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है।
सूरत कई मायनों में स्ट्रीट फूड को लेकर बेहद खास है। यहां की ऐतिहासिक इमारतें जितनी खास हैं, उतने ही खास यहां के स्ट्रीट फूड हैं। जो भी सूरत आता है वो यहां के स्ट्रीट फूड को टेस्ट करना बिल्कुल भी न भूलता। सूरती स्ट्रीट फूड को देख जगह जगह नए फूड जोन का विकास हो रहा है। सूरत का खाना स्वाद तो देता है लेकिन साथ में हजारों लोगों को रोजगार भी देने में आगे है। 2030 तक सूरत का स्ट्रीट फूड व्यापार विकास के साथ हजारों को ओर भी अधिक रोजगार देगा।
सिल्क सिटी और डायमंड सिटी के रूप में जानेजाने वाला सूरत अपने टेस्टी स्ट्रीट फूड के लिए भी मशहूर है। दूर-दूर से आने वाले लोगो को सूरती स्ट्रीट फूड अपनी ओर आकर्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। यहां सड़क के किनारे कई स्टॉल लगे रहते हैं, जहां सूरत के कई टेस्टी स्ट्रीट फूड का स्वाद चख सकते हैं। यहां सुबह शाम और रात के वक्त लोग अपने घरों से निकलकर इन टेस्टी व्यंजनों का लुत्फ उठाते नजर आते हैं।
सभी जगह स्ट्रीट फूड का हो रहा है विकास:
सूरत के स्ट्रीट फूड से एक ही दिन में करोड़ों की कमाई हो जाती है। यहां भागल के खाउधरा गली, झापा बाजार और रादेर स्ट्रीट फूड के ऐतिहासिक स्थल माने जाते है। सूरत के विकास के साथ सूरत के स्ट्रीट फूड का भी विकास हो रहा है। अब सिटीलाइट, पीपलोद, अड़ाजन, पाल, वेसू, वीएनएसजीयू रोड, डूमस, कतरगाम, सिंगनपोर, चौक बाजार में स्ट्रीट फूड का विकास हो रहा है। जो सूरत के साथ देश भर के लोगो को अपनी और आकर्षित कर रहा है।
सूरती लोचो:
लोचो के आविष्कार से जुडी एक मजेदार कहानी है, सामान्य खमन तैयार करते समय एक डिश निकलकर सामने आ गई। बाद में इसका नाम लोचो रख दिया। ये डिश खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। इसे सूरत के किसी भी स्टॉल के मेन्यू में देखा जा सकता है। यहां लोचो की वैरायटी का भी टेस्ट चख सकते हैं जैसे शेज़वान और इटालियन लोचो। हर स्ट्रीट फूड की लोचो शान है।
सूरत का सुरती सेव खमानी स्ट्रीट फूड:
सुरती सेव खमनी डिश यहां की ट्रेडिशनल डिश मे से एक है। ये डिश सूरत की सबसे टेस्टी और लाजवाब डिश मानी जाती है। पहले यह झापा बाजार और भागल में ही मिलती थी। सूरत के विकास के साथ स्ट्रीट फूड के विकास में सेव खमनी का भी योगदान है। अब नए सभी स्थलों पर यह मिलने लगा है।
पोंक वाडा करता है आकर्षित:
पोंक गुजराती भाषा में ताजा ज्वार अनाज को बोला जाता है और ये प्रसिद्ध पोंक वड़ा सॉफ्ट ज्वार अनाज से बने वड़े या पकौड़े होते हैं। स्थानीय गुजराती स्नैक देश भर के पर्यटकों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है। यह पहले सिर्फ अड़ाजन में मिलता था। लेकिन सूरत के विकास के साथ अब यह रूस्तमपूरा, घोड़ दौड़ रोड, पायपलोद और रादेर में भी मिलने लगा है।
सुरती उंधियू लाजवाब डिश :
उंधियू एक बेहद ही स्वादिष्ट और लाजवाब डिश है, जिसे सूरत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। उंधियू को 8 विभिन्न तरह की सब्जियों से बनाया जाता है। ये सब्जी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, उतनी ही पौष्टिक भी होती है। भागल के बाद अब यह शहर के सभी विस्तार में मिलने लगी है। इसे खाने के लिए सूरत में दूर दूर से लोग आते है। पीपलोद, डूमस, रादेर के फूड स्टॉल पर भी यह मिलने लगी है।
- रसवाला खमन यूनीक डिश:
जब सूरत के व्यंजनों की बात की जाए तो खमन के आगे सारी डिशेस फेल हैं। यूनीक टेस्ट के साथ रसवाला खमन सूरत की एक बेहद ही प्रसिद्ध डिश है। पहले यह सिर्फ चौक बाजार में मिलती थी। पर इससे खाने के लिए लोगो की भीड़ देख अब सभी स्ट्रीट फूड जोन में यह डिश नजर आती है।
- सूरत का स्ट्रीट फूड व्यापार भी बढ़ रहा है तेजी से
सूरत के साथ सूरत का स्ट्रीट फूड भी तेज़ी से विकास कर रहा है। पहले भागल पर ही खाउधरा गली थी। सूरत में बढ़ते विस्तार और लोगो की संख्या के बाद यहा के स्ट्रीट फूड कल्चर का भी तेजी से विकास हो रहा है। सूरत में सूरती व्यंजन के साथ साउथ इंडियन, पंजाबी, राजस्थानी फूड ने भी अपना स्थान जमा लिया है। यहां विदेशी व्यंजन भी आसानी से मिल रहे है। जो लोगों को पसंद आ रहे है। सूरत में पीपलोद, डूमस, रामनगर, आनंद महल रोड, सिंगण पोर, कतार गाम, होडी बंगला, वेसु वीआईपी रोड, मगदल्ला रोड, वराछा, सारथाना, उधना में भी नए नए फूड जोन नए नए व्यंजनों के साथ तेजी से विकास कर रहे है। जो लोगो को स्वाद के साथ रोजगार भी दे रहे है।