9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूरत

SURAT VIDEO NEWS : राजस्थान से पकड़ा गया किशोरी का अपहर्ता

- सूरत में चाचा के घर आई किशोरी का अपहरण किया था

Google source verification

सूरत. डिंडोली क्षेत्र में अपने चाचा के घर आई किशोरी को बहला फुसला कर उसका अपहरण करने वाले युवक को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। किशोरी को मुक्त करवा कर उसके परजनों की सौंप दिया है।

मामले की जांच कर रहे पुलिस उप निरीक्षक हरपलसिंह मसानी ने बताया कि आरोपी प्रहलाद तैली राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के उदयरामजी का गुड़ा गांव का निवासी हैं। उसने गत 29 मई को डिंडोली क्षेत्र से 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण किया था।

बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी राजस्थान से स्कूल की छुट्टियों में अपने चाचा के घर आई थी। इस बीच उसके चाचा गांव में अपने निर्माणाधीन मकान को देखने के लिए।

उस दौरान प्रहलाद राजस्थान से सूरत आया और दोपहर के समय किशोरी को बहला-फुसला कर अपने साथ राजस्थान ले गया। इस पर उसके चाचा ने डिंडोली थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

जिसके आधार पर डिंडोली पुलिस ने एक टीम राजस्थान भेज कर किशोरी को मुक्त करवाया और प्रहलाद को गिरफ्तार कर लिया।