31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Surat/ गैस सिलेंडर भरा टैम्पो पलटा, दो घंटे बाद चालक को बाहर निकाला

सचिन-हजीरा हाइवे पर हुआ हादसा, सिलेंडर खाली होने से बड़ा हादसा टला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Sandip Kumar N Pateel

•

Updated: 17 Oct 2023, 9:23 PM IST

Surat/ गैस सिलेंडर भरा टैम्पो पलटा, दो घंटे बाद चालक को बाहर निकाला

Surat/ गैस सिलेंडर भरा टैम्पो पलटा, दो घंटे बाद चालक को बाहर निकाला

सूरत. सचिन-हजारी हाइवे पर मंगलवार दोपहर गैस सिलेंडर भरा एक टैम्पो पलटने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया था, जिसे दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया। राहत की बात यह रही कि टैम्पो में भरे सिलेंडेर खाली थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

दमकल विभाग के मुताबिक, चालक भरत राजपूत 216 खाली गैस सिलेंडर टैम्पो में भरकर हजीरा जा रहा था कि सचिन-हजीरा हाइवे पर चालक ने स्टीयरिंग से संतुलन खो दिया और टैम्पो पलट गया। टैम्पो पलटने से गैस सिलेंडर भी रास्ते पर बिखर गए और चालक केबिन में फंस गया। सूचना मिलने पर दमकलकर्मी वाटर ब्राउजर और हाइड्रोलिक वैन के साथ पहुंचे। हालांकि गैस सिलेंडर खाली होने से आग लगने का डर नहीं था। दमकलकर्मियों ने हाइड्रोलिक वैन की मदद से करीब दो घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल होने से उसे 108 एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल रवाना किया गया। दमकल अधिकारी ने बताया कि गैस सिलेंडर खाली थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।