
surat
सूरत।आयकर विभाग ने वराछा कॉ.ऑपरेटिव बैंक के कई खातों में 1.11 करोड़ रुपए जमा करने वाले के यहां से एक हजार से अधिक फाइलें और करोड़ों रुपए के दस्तावेज जब्त किए हैं। आयकर विभाग की डीआई विंग ने पिछले दिनों वराछा कॉ.ऑपरेटिव बैंक में जांच की थी। इसमें खुलासा हुआ था कि विपुल जसोलिया नाम के शख्स ने 36 खातों में 1.11 करोड़ रुपए जमा कराए।
आयकर विभाग ने उसके डायमंड वल्र्ड सेंटर के कार्यालय और उत्राण में घर पर छापा मारा था। यह कार्रवाई रविवार को भी जारी रही। बताया जा रहा है कि विपुल टैक्सटाइल और डायमंड के कारोबार के अलावा चैक डिस्काउंट और एंट्री बनाने का काम भी करता है। जांच के दौरान उसके यहां से 15 लाख रुपए नकद और करोड़ों रुपए के दस्तावेज मिले। आयकर अधिकारियों ने दस्तावेजों की सूची बनाना शुरू कर दिया है। इनमें एक हजार फाइलें, कोरे चैक और निवेश संबंधी कई दस्तावेज शामिल हैं। आयकर विभाग का मानना है कि उसके यहां से 100 करोड़ रुपए से अधिक के दस्तावेज मिलेंगे। यह बेनामी हैं या नहीं, इसकी जांच बाकी है।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
