
सैलानियों को लुभाने लगी दानह की धरती
सिलवासा. अच्छी बारिश के साथ ही दानह का प्राकृतिक सौंदर्य खील उठा है और अब सैलानियों को लुभाने लगा है। सिंदोनी, मांदोनी, दुधनी, रूदाना के ऊंचे-नीचे घाट, रंग-बिरंगी पहाडिय़ां, देवी-देवताओं के मंदिरों पर सैलानियों की भीड़ उमडऩे लगी है। मधुबन डेम और दूधनी जेटी पर पर्यटकों का आवागमन बढ़ गया हैं। बारिश के चलते दूधनी दमण गंगा जलाशय पानी से लबालब भर गया है। यहां नौका विहार का लुत्फ उठाने मुंबई, सूरत, नासिक समेत देशभर से सैलानी पहुंच रहे हैं।
मानसून में दादरा नगर हवेली की सभी दिशाएं खिल उठी है। ऊंची-नीची पर्वतमालाएं, गिरते जल प्रपात एवं बहते झरने, कल कल करती नदियां, उसमे गिरते नाले, परिवर्तनशील वनस्पति, ऊंचे जंगली पेड़ों के बीच पसरी सडक़े, खेतों में काम करते किसान और ग्रामीण संस्कृति सैलानियों को आकर्षित कर रही हैं। पर्यटन विभाग ने मानसून में दपाड़ा सतमालिया और वासोणा लॉयन सफारी बंद कर रखा है, लेकिन कुदरती सौन्दर्य से पर्यटकों का मोह भंग नहीं हुआ है। खानवेल बटर फ्लाई उद्यान, दादरा और अथाल नक्षत्रवन, स्वामीनारायण मंदिर, मधुबन डेम, बिन्द्रबीन रामेश्वर मंदिर, दूधनी नौका विहार सैलानियों में मुख्य आकर्षण का केन्द्र हैं। दूधनी जलाशय में नौका विहार करने वालों की संख्या बढ़ गई हैं। शहर से 8 किमी दूर उमरकुई डुंगरपाड़ा विस्तार में प्रकृति ने कदम कदम पर श्रृंगार किया एैसा नजारा सैलानियों को लुभा रहा है। पर्यटकों की संख्या बढऩे से पर्यटन अधिकारियों ने सिंदोनी के बेडपा चौकीपाड़ा के जंगल में एक वाटरफॉल तथा खेड़पा हाथीपाड़ा वेटॉल में ट्रीपल वाटरफॉल को पर्यटन स्थल सैलानियों के लिए खोल दिए है। पर्यटन उपनिदेशक मोहित मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश समेत पूरे देश से पर्यटक पहुंच रहे हैं।
हिन्दू जागरण मंच का लघु रूद्र अभिषेक सम्पन्न
दमण. हिन्दू जागरण मंच की ओर से लघु रुद्र अभिषेक का आयोजन किया गया, जिसमें 22 से अधिक दंपति ने हिस्सा लिया। नानी दमण भीड़ भंजन महादेव मंदिर में सुबह 9 बजे से अभिषेक शुरुआत हुई। 15 ऋषिकुमारों ने मंत्रोउच्चार के साथ अभिषेक कराया। हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि दमण में सुख शांति और सावन महीने में धार्मिक वातावरण में लघु रूद्र अभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसका बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं ने लाभ लिया।

Published on:
27 Aug 2018 09:54 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
