11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूरत

SURAT VIDEO NEWS : व्यापारियों का सब्र टूटा, फोस्टा ऑफिस पर लगा ताला, चाबी पुलिस को सौंपी

  - एसटीएम मार्केट में मीटिंग के बाद व्यापारियों काफिला जेजे मार्केट पहुंचा

Google source verification

सूरत. फेडरेशन ऑफ सूरत टैक्सटाइल ट्रेडर्स एसोसिएशन (फोस्टा) के चुनाव की घोषणा नहीं होने की वजह से व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। एसटीएम में बैठक के बाद नाराज व्यापारियों ने फोस्टा कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया और कार्यालय को ताला लगवाया। उसके बाद पुलिस प्रशासन को अर्जी के साथ कार्यालय की चाबी भी सौंपी।

जानकारी के अनुसार निवर्तमान कार्याकारिणी द्वारा फोस्टा चुनाव के लिए गठित समिति के सदस्यों पर दबाव डालने और चुनाव की घोषणा नहीं करने देने पर गुरुवार को सूरत टेक्सटाइल मार्केट में व्यापारियों की बैठक बुलाई गई। जिसमें डिरेक्टर, मार्केट प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। चुनाव नहीं होने से नाराज व्यापारियों का गुस्सा मीटिंग में फूटा। सभी व्यापारी इस बात पर सहमत थे कि पूरे संगठन में सिर्फ चार-पांच लोगों की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। उसके बाद सभी व्यापारी एकजुट होकर एसटीएम मार्केट से जेजे मार्केट पहुंचे। जेजे मार्केट के बाहर व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन किया।

फोस्टा की निवर्तमान कार्यकारिणी व उनके द्वारा चुनी गई चुनाव समिति के सदस्यों को वहां बुलाने के लिए फोन किए गए, लेकिन उनमें से कोई वहां पर नहीं पहुंचा। नाराज व्यापारियों ने फोस्टा कार्यालय का रूख किया लेकिन वहां भी कोई मौजूद नहीं था। व्यापारियों ने कार्यालय के कर्मचारियों से फोन करवा कर कार्यकारिणी सदस्यों को वहां बुलाने का प्रयास किया। चुनाव समिति के बृजमोहन को भी कॉल कर वहां आने और अपनी बात रखने के लिए कहा गया लेकिन वे नहीं आए।

नाराज व्यापारियों ने पुलिस की मौजूदगी में ही कार्यालय के कर्मचारी के हाथों कार्यालय पर ताला लगवाया। उसके बाद एक्शन कमेटी के सावरमल बुधिया के नेतृत्व में चाबी टैक्सटाइल पुलिस चौकी पर थाना प्रभारी को सौंपी। जेजे मार्केट के बाहर धरने पर बैठे दो जनों दिनेश कटारिया व कैलाश हाकिम को डिटेन किया और थाने ले गई।