13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे ट्रैक से झोपड़पट्टी निवासी रेलवे एवं टैक्सटाइल राज्यमंत्री से मिलने पहुंचे, सिक्यूरिटी ने रोका

- सूरत-उधना के बीच तीसरी लाइन की तैयारी...

less than 1 minute read
Google source verification
रेलवे ट्रैक से झोपड़पट्टी निवासी रेलवे एवं टैक्सटाइल राज्यमंत्री से मिलने पहुंचे, सिक्यूरिटी ने रोका

रेलवे ट्रैक से झोपड़पट्टी निवासी रेलवे एवं टैक्सटाइल राज्यमंत्री से मिलने पहुंचे, सिक्यूरिटी ने रोका,रेलवे ट्रैक से झोपड़पट्टी निवासी रेलवे एवं टैक्सटाइल राज्यमंत्री से मिलने पहुंचे, सिक्यूरिटी ने रोका,रेलवे ट्रैक से झोपड़पट्टी निवासी रेलवे एवं टैक्सटाइल राज्यमंत्री से मिलने पहुंचे, सिक्यूरिटी ने रोका

सूरत.

सूरत और उधना रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेक के किनारे बसी झोपड़पट्टियों में रहने वाले लोगों को हटाने का कार्य रेलवे के द्वारा जल्दी शुरू किया जाएगा। एक दिन पहले कोर्ट से रेलवे के पक्ष में फैसला आने के बाद वहां रहने वालों को घर खोने का डर सता रहा है। स्थानीय निवासियों ने रविवार को रेलवे एवं टैक्सटाइल राज्यमंत्री दर्शना जरदोश से मिलने उनके घर गए थे, लेकिन अपॉइंटमेंट नहीं होने के कारण सिक्यूरिटी ने लोगों को जाने से रोक दिया।

दूसरी तरफ, कांग्रेस के पूर्व पार्षद असलम साइकिल वाले ने कहा कि रेलवे की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करेगी, लेकिन स्थानीय मनपा, सुडा की ओर से पीडि़तों के लिए व्यवस्था करने की मांग की है। गौरतलब है कि उधना-सूरत के बीच तीसरी लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन ट्रेक किनारे बसी झोपड़पट्टियों के कारण तीन साल से कार्य अटका है। अब शनिवार को रेलवे ने सभी घरों के बाहर 24 घंटे में खाली करने का नोटिस चस्पा कर दिया है। वहीं, स्थानीय लोग रेलवे से समय देने की मांग कर रहे हैं।