
Surat/ हर घर तिरंगा अभियान : सड़कों पर गूंजे भारत माता के जयकारे
सूरत। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व सरकार की ओर से मेरी माटी, मेरा देश और हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत रविवार को सूरत की वराछा रोड, कतारगाम, पश्चिम और चौर्यासी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। स्थानीय विधायक और सांसद की अध्यक्षता में आयोजित तिरंगा यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और सड़कों पर भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे।
वराछा में सांसद दर्शना जरदोश और विधायक कुमार कानाणी की अगुवाई में यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बाइक लेकर तिरंगे के साथ शामिल हुए। यात्रा वराछा रोड से निकाली गई। उसके बाद कतारगाम में डभोली चार रास्ता से कंतारेश्वर महादेव मंदिर तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय विधायक वीनू मोराडिया समेत भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं, चौर्यासी विधानसभा क्षेत्र में डुमस से कादी फलिया से आशापुरा मंदिर तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें विधायक संदीप देसाई, महापौर हेमाली बोघावाला, नेता सत्ता पक्ष अमित सिंह राजपूत, स्थानीय पार्षद और पदाधिकारी शामिल हुए। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विधायक पूर्णेश मोदी की अगुवाई में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
Published on:
13 Aug 2023 08:48 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
