31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Surat/ पुणा खाड़ी को ढंकने का कार्य शुरू, लोगों को मिलेगी राहत

विपक्षी दल आम आदमी पार्टी ने लंबे अरसे से कर रही थी मांग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Sandip Kumar N Pateel

•

Updated: 17 Oct 2023, 9:18 PM IST

Surat/ पुणा खाड़ी को ढंकने का कार्य शुरू, लोगों को मिलेगी राहत

Surat/ पुणा खाड़ी को ढंकने का कार्य शुरू, लोगों को मिलेगी राहत

सूरत. पुणा क्षेत्र की लंबे अरसे से लंबित खाड़ी की समस्या से अब जल्द ही क्षेत्र के लोगों को निजात मिलेगी। मनपा में विपक्षी आम आदमी पार्टी की लगातार मांग के बाद आखिरकार मंगलवार से खाड़ी को ऊपर से पैक करने के कार्य की शुरुआत हुई। इस अवसर पर क्षेत्र की जनता ने विपक्षी पार्षदों का मुंह मीठा कर आभार जताया।

पुणागाम क्षेत्र से बहने वाली खाड़ी खुली होने के कारण क्षेत्र की जनता को कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। खाड़ी से बहते गंदे पानी से उठने वाली दुर्गंध से लेकर मच्छरों का उपद्रव भी हमेशा रहता था। मानसून के दौरान तो हालात और भी खराब हो जाते थे। सत्तापक्ष की ओर से हर बार खाड़ी को ढंकने का आश्वासन दिया जाता था, लेकिन अब तक काम आगे बढ़ नहीं रहा था। मनपा में पहली बार विपक्ष की भूमिका में पहुंची आम आदमी पार्टी के पार्षद व मनपा में नेता विपक्ष पायल साकरिया, पार्षद जितेन्द्र काछडिया, शोभना केवडिया ने जनता की इस समस्या को गंभीरता से लिया और लगातार सत्तापक्ष और मनपा प्रशासन ने खाड़ी को ढंकने की मांग करते रहे। विपक्ष के दबाव के कारण बीते दिनों खाड़ी को ढंकने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। मंगलवार से कार्य भी शुरू हो गया, इससे लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात