
Parthiv Patel (file photo)
सूरत. क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर चुके गुजरात के प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने सोशल मीडिया पर संन्यास की घोषणा की है तथा अपने अबतक खेल जीवन में सहयोग के लिए बीसीसीआई समेत सभी लोगों को धन्यावाद किया है। पार्थिव ने अपने अधिकृत ट्वीटर हैंडल इसकी घोषणा की है। पार्थिव ने लिखा कि जिन कप्तानों की टीम खेला। मुझे मौका देने के लिए उनका आभार विशेष तौर से दादा सौरव गांगुली का। मुझे फिट रखने के लिए फिजियो फिटनेस ट्रेनरों का भी धन्यावाद।
उसने गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन का भी उस पर क्रिकेट सभी फॉर्मेट में कप्तानी के लिए भरोसा करने पर आभार व्यक्त किया। टीम के सहयोग से कई खिताब भी जीते। लिखा मैं खुशनसीब हूं की इतनी अच्छी यादे मेरे साथ है। फिर भी क्रिकेट को अलविदा कहना मेरे लिए बेहद मुश्किल है। पार्थिव की पत्नी अवनी ने लिखा विश्वास नहीं होता कि यह दिन आ गया।
क्योंकि पार्थिव के लिए क्रिकेट को छोडऩा आसान नहीं है। मैं पार्थिव के हर निर्णय में उसके साथ हूं। अब साथ में वक्त बिताएगें। वहीं पार्थिव के प्रशंसक अकसर यह कहते है वह बेहद प्रतिभा शाली है लेकिन समय उसके अनुकूल नहीं रहा। टीम इंडिया में उसके पर्दापण के समय ही महान क्रिकेट महेन्द्रसिंह धोनी व दिनेश कार्तिक की मौजूदगी की वजह से पार्थिव को अधिक मौके नहीं मिले।
पार्थिव पटेल एक नजर में
पार्थिव अजय पटेल (जन्म 9 मार्च 1985 अहमदाबाद, गुजरात) एक भारतीय क्रिकेटर, विकेटकीपर-बल्लेबाज और भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य हैं। वह एक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और 160 सेमी के साथ काफी छोटे कद के हैं। उन्होंने सिर्फ 17 साल की उम्र में टीम इंडिया पर्दापण किया था। 4 जनवरी 2002 न्यूजीलैण्ड के खिलाफ पहला एकदिवसीय व 8 अगस्त 2002 को इंग्लैण्ड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेला था।
अंतिम एकदिवसीय 21 फरवरी 2012 को श्रीलंका व टेस्ट 24 जनवरी 2018 को दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ खेला था। पार्थिक की खास बात यह है कि वे सिर्फ नौ अंगुलियों से विकटकीपिंग करते थे। उनकी एक अंगुली बचपन में ही कट गई थी। पार्थिव दो टी-20 भी भारत के लिए खेल चुके है। 25 टेस्ट में पार्थिव ने 31.13 की औसत से 934 रन बनाए है। इनमें 6 अर्धशतक शामिल है। वे 62 कैैच व 10 स्टंपिंग कर चुके है।
वहीं 38 एकदिवसीय में 23.74 की औसत से 736 रन बनाए है। इनमें4 अर्धशतक शामिल है। 30 कैच और 9 स्टंपिंग कर चुके है। सिर्फ 2 टी-20 में पार्थिव ने 36 रन बनाए और एक कैच पकड़ा है। प्रथमश्रेणी क्रिकेट में 194 मैच खेल कर 11 हजार 240 रन बनाए है तथा 2016-17 में गुजरात को रणजी चैम्पियन भी बनाया है।
Updated on:
09 Dec 2020 09:38 pm
Published on:
09 Dec 2020 05:17 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
