30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टैक्स नहीं चुकाने वालों को बैंक अकाउंट से करोड़ो जब्त किए

आयकर विभाग ने दो सौ से अधिक डिफॉल्टर्स के अकाउंट जब्त किए
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Pradeep Devmani Mishra

•

Updated: 19 Feb 2020, 8:17 PM IST

टैक्स नहीं चुकाने वालों को बैंक अकाउंट से करोड़ो जब्त किए

टैक्स नहीं चुकाने वालों को बैंक अकाउंट से करोड़ो जब्त किए

सूरत
सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स के निर्देश के बाद देशभर में तमाम कमिश्नरेट में डिफॉल्टर्स, नॉन-रिटर्न फाइलर्स और अनियमित रिटर्न फाइल करने वाले करदाताओं पर कार्रवाई शुरू की गई है। इसके तहत सूरत कमिश्नरेट में आयकर विभाग ने सैकड़ों डिफॉल्टर करदाताओं की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू की है और बैंक खाते जब्त किए हैं।
आयकर विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों आयकर अधिकारी टैक्स रिकवरी के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। बीते महीने विभाग ने तीस से अधिक रिकवरी सर्वे की कार्रवाई की और हाल में ही विभाग ने बीते सात साल तक के मामले री-ओपन किए है। जिन करदाताओं के बचत खाते में दस लाख रुपए से अधिक राशि जमा हुई है उन्हें आय के स्रोत बताने के लिए नोटिस भेजा है।
इसके अलावा विभाग ने जिन करदाताओं को कई बार नोटिस भेजा है और कोई जवाब नही आया। ऐसे मामलों में शो-कॉज नोटिस देने के बाद रिकवरी की कार्रवाई शुरू की है। कुछ मामलों में विभाग ने रजिस्ट्रार कार्यालय, सूरत महानगर पालिका, शेर एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया सहित कई संस्थाओं से करदाताओं की संपत्ति की जानकारी भी मांगी है। दो सौ से अधिक मामलों में विभाग ने करदाताओं के बैंक अकाउंट जब्त कर करोड़ो रुपए की वसूली कर ली है।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग