24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हजारों श्रद्धालुओं की रहेगी मौजूदगी

श्रीश्री रविशंकर महाराज के सानिध्य में अष्टलक्ष्मी होम व दिव्य सत्संग कार्यक्रम आज
2 min read
Google source verification
patrika

हजारों श्रद्धालुओं की रहेगी मौजूदगी

श्रीवैभव लक्ष्मी पर्व
सूरत. आर्ट ऑफ लिविंग प्रणेता श्रीश्री रविशंकर महाराज के सानिध्य में शुक्रवार को मोटा वराछा के गोपिन प्लॉट में श्रीवैभव लक्ष्मी पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान आयोजित होने वाले अष्टलक्ष्मी होम व दिव्य सत्संग कार्यक्रम के सिलसिले में एक लाख श्रद्धालुओं की बैठक व्यवस्था आयोजकों ने की है।
श्री वैभव लक्ष्मी पर्व के दौरान आयोजित अष्ट लक्ष्मी होम एवं दिव्य सत्संग कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे से मोटा वराछा में अब्रामा रोड पर गोपिन प्लॉट में मंत्रोच्चार के साथ की जाएगी। मंत्रोच्चार के लिए बेंगलुरू के वैदिक धर्म संस्थान के विद्वजनों का दल मंच पर मौजूद रहेगा। इस दौरान श्रीश्री रविशंकर महाराज यजमान के रूप में अष्ट लक्ष्मी होम के दौरान यज्ञवेदी में आहुतियां देंगे। इस मौके पर वे अनुयायियों को अष्ट लक्ष्मी अर्थात आदि लक्ष्मी, धन लक्ष्मी, विद्या लक्ष्मी, धान्य लक्ष्मी, धैर्य लक्ष्मी, संतान लक्ष्मी, विजय लक्ष्मी व राज लक्ष्मी के बारे में बताएंगे। वे अष्ट लक्ष्मी के साथ-साथ अष्ट दरिद्रता के बारे में भी अनुयायियों को बताएंगे। अष्ट लक्ष्मी होम करीब सवा घंटे तक चलेगा और उसके बाद सत्संग-संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसमें ऋषि नित्यप्रज्ञा व गौतमजी भजनों की प्रस्तुति देंगे। वहीं, शुक्रवार को आयोजित होने वाले श्री वैभव लक्ष्मी पर्व में भाग लेने के लिए श्रीश्री रविशंकर महाराज गुरुवार शाम सूरत आए।


यूं रहेगी बैठक व्यवस्था


आयोजकों ने कार्यक्रम में एक लाख श्रद्धालुओं की बैठक व्यवस्था गोपिन प्लॉट में चार भाग में की है। इसमें पहले भाग में करीब 10-15 हजार आमंत्रित मेहमान मौजूद रहेंगे। वहीं, दूसरे, तीसरे व चौथे भाग में 10, 20 व 30 हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं, श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था भी चार भाग में आयोजन स्थल के पास ही की गई है।


तीन को युवा रंग महोत्सव


शुक्रवार को श्री वैभव लक्ष्मी पर्व के आयोजन के बाद तीन दिसम्बर को आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्रीश्री रविशंकर महाराज के सानिध्य में भरथाणा के भगवान महावीर एज्युकेशन फाउंडेशन ग्राउंड पर युवा रंग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें महाराज युवक-युवतियों से विभिन्न विषयों पर बातचीत करेंगे और ध्यान का अनुभव कराएंगे। इस अवसर पर म्युजिक बैंड आर्ट ऑफ लिविंग के भक्ति गीतों का जीवंत प्रदर्शन करेेंगे।