
आज वनिता विश्राम से निकलेगी रैली
सूरत. राजस्थान में चल रहे गुर्जर आरक्षण आंदोलन को लेकर प्रवासी गुर्जर समाज के द्वारा बुधवार को रिंग रोड़ स्थित वनिता विश्राम मैदान से कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाली जायेगी। गुर्जर समाज के चैनाराम गुर्जर ने बताया कि रैली के लिए पुलिस से आवश्यक अनुमती ले ली गई है।
बुधवार दोपहर दो बजे बड़ी संख्या में सूरत समेत दक्षिण गुजरात में बसे गुर्जर समुदाय के लोग रैली में शामिल होंगे। आरक्षण के लिए लंबे समय से चल रही समाज की मांग का ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को देंगे।
उन्होंने बताया कि रैली के आयोजन को लेकर उंभेल स्थित गुर्जर समाज की वाडी में सूरत समेत दक्षिण गुजरात में विभिन्न स्थानों पर बसे गुर्जर समुदाय के लोगो की एक बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें समाज के साथ लंबे समय से हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का निर्णय किया गया था।
Published on:
13 Feb 2019 01:31 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
