9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

cyber crime : टोटी सालों से सक्रिय था, पानी की जगह शीतल पेय पीता है, फ्रेंच में बात करता है

- आखिरकार सूरत साइबर क्राइम पुलिस ने दबोचा- देशभर से जुटाया जा रहा हैं काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा

3 min read
Google source verification
cyber crime : टोटी सालों से सक्रिय था, पानी की जगह शीतल पेय पीता है, फ्रेंच में बात करता है

cyber crime : टोटी सालों से सक्रिय था, पानी की जगह शीतल पेय पीता है, फ्रेंच में बात करता है

दिनेश एम.त्रिवेदी

सूरत. देश के पचास नामी अस्पतालों की फर्जी वेबसाइट बनाने वाला टोटी भारत में लंबे समय से फिशिंग फ़्रॉड में सक्रिय था। उसने सरकारी तथा गैर सरकारी लोगो का अवैध रूप से इस्तेमाल कर कई तरह के फर्जी वेबसाइट्स और फर्जी ईमेल आईडी बनाई थी।

जिनके जरिए वह लोगों को लॉटरी, ईनाम, आसानी से रुपए हासिल करने और विदेश भेजने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था। उसके ठगी के इस नेटवर्क से और भी कई लोग जुड़े होने की पुलिस को आशंका है 2011 से ही इस गोरखधंधे में सक्रिय था।

जिसके चलते सूरत साइबर क्राइम पुलिस गुजरात ही नहीं देश के अन्य राज्यों व अन्य शहरों की पुलिस का संपर्क कर उसका कच्छा चिट्ठा जुटा रही हैं। साथ ही उससे उसके रैकेट से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी लगातार पूछताछ की जा रही हैं।


पानी की जगह शीतल पेय पीता हैं, फ्रेंच में बात करता हैं :

सूत्रों का कहना हैं कि साइबर क्राइम पुलिस के हत्थे चढ़ा ऊंची कद काठी और डील डोल वाला टोटी अधिकतर फ्रेंच भाषा में बात करता हैं। हालांकि वह अंग्रेजी भी जानता है, लेकिन पुलिस को झांसा देने के लिए बीच बीच में फ्रेंच भाषा का उपयोग करता हैं। हिरासत में लेने के बाद से वह पानी नहीं पी रहा।

वह पानी की जगह ब्रांडेड शीतल पेय की मांग करता है। खाने में भी आम आरोपियों को दिया जाने वाला खाना नहीं खा रहा है। वह कहता हैं कि वह यह सब खाएगा तो बीमार पड़ जाएगा। उसे इसकी आदत नहीं हैं। इसलिए पुलिस खाना भी उसके मुताबिक दे रही हैं।

दस हजार का ईनाम, ठगों के झांसों और शॉर्टकट से बचे :

शहर पुलिस आयुक्त अजय तोमर ने बताया टोटी की गिरफ्तारी बड़ी सफलता है। उसे पकडऩे में सफलता हासिल करने वाले साइबर क्राइम पुलिस के एसीपी वाईए गोहिल, पीआई टीआर चौधरी, डीके पटेल, सीएम शाह, पीएसआई जेबी आहिर, एनआर उमट व उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए। पुलिस टीम को दस हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की हैं। साथ ही तोमर ने बताया कि साइबर ठग लोगों को शॉर्टकट में आसानी से रुपए हासिल करने का लालाच देते हैं। ऐसे ठगों के झांसों में नहीं आएं।

----------------------

दो लोडेड पिस्तौल के साथ एक गिरफ्तार

सूरत. एसओजी पुलिस ने डिंडोली बीआरटीएस बस स्टेण्ड के निकट से एक शातिर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो लोडेड पिस्तौल जब्त की हैं। पुलिस के मुताबिक डिंडोली मार्क प्वाइंट अपार्टमेंट निवासी समाधान मराठे ने पूछताछ में उधना निवासी उसके मित्र उमेश सिरसाठ की माफिया राहुल अपार्टमेंट के साथ दुश्मनी हैं। दो साल पूर्व उमेश हत्या के मामले में पकड़ा गया था।

उस दौरान उसकी जमानत करवाने के लिए उसने दौड़ धूप की थी। जिसकी वजह से राहुल अपार्टमेंट उससे रंजिश रखे हुए था और उसकी हत्या की फिराक में था। राहुल अपार्टमेंट से बचने और उस पर हमला करने के लिए वह छह- सात माह पूर्व मध्यप्रदेश से दो पिस्तौल और तीन कारतूस लेकर आया था। अपनी पिस्तौल लोड कर अपने कमर में छिपा कर रखता था।
-------------------

चोरी की सात घटनाओं को अंजाम देने वाले दो गिरफ्तार

सूरत. पुणागाम पुलिस ने बोम्बे मार्केट रोड से चोरी की सात घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के दो जनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का 2.90 लाख रुपए का सामान जब्त किया हैं। पुलिस के मुताबिक पुणागाम हरिधाम सोसायटी निवासी जीवन कवाड व उत्राण सुमन संगीनी आवास निवासी अश्विन आहिर उर्फ भाना अपने फरार साथी पिन्टू आहिर के साथ मिल कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। वे रात में स्कूटर लेकर निकलते थे और बंद घरों में हाथ साफ करते थे। उन्होंने पुणागाम क्षेत्र में पांच व वराछा व कापोद्रा में एक एक घटना को अंजाम देना कबूल किया है।
---------------

डंपर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया ट्रैफिक केबिन

सूरत. मजूरा गेट ब्रिज के निकट ट्रैफिक सर्कल पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए बनाया ट्रैफिक केबिन शनिवार को क्षतिग्रस्त हो गया। दोपहर में मनपा के कचरा ढोने वाला एक डंपर केबिन से टकरा गया। जिसकी वजह से केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
------------------