शेयर बाजार से जुड़े जानकारों के अनुसार जीएसटी से पीडि़त कपड़ा और हीरा व्यापारियों ने पिछले छह महीनों में निवेश बढ़ाया है। एक आंकड़े के अनुसार देशभर में अक्टूबर-२०16 में 16 लाख करोड़ का निवेश म्युच्युअल फंड में था, जो दिसम्बर-२०17 में बढ़कर 23 लाख करोड़ पहुंच गया। जनवरी २०17 से नवंबर-२०17 तक म्युच्युअल फंड में 4 लाख, 8 हजार, करोड़़ रुपए का निवेश किया गया था, जिसमें 3 लाख, 83 हजार करोड़ का निवेश सिर्फ जुलाई से दिसंबर के बीच हुआ, जो जीएसटी लगने का समय था। बताया जा रहा है कि कई कारोबारियों के पास निवेश का अन्य सुरक्षित विकल्प नहीं होने से उन्हें यह विकल्प पसंद करना पड़ा। म्युच्युअल फंड में निवेश करने का एक कारण और है। बैंक में बचत खाते में सिर्फ साढ़े तीन प्रतिशत ब्याज मिलता है, जबकि लिक्विड फंड में निवेश कर तीन दिन में भी रुपए निकाल सकते हैं और उसमें बचत खाते से ज्यादा रिटर्न है। कई व्यापारियों ने इस फंड में निवेश किया है। इसके अलावा बैलेन्स फंड और डाइवर्सी इक्विटी फंड में भी निवेश बढ़ा है। कई व्यापारी सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के माध्यम से निवेश बढ़ा रहे हैं। जनवरी में इसके माध्यम से 4000 करोड़ रुपए शेयर मार्केट में जाते थे। यह आंकड़ा अब बढ़कर 6000 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। इसके कारण कपड़ा बाजार में नया निवेश नहीं आ रहा है।