2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रेनों से खुलेआम हो रही है शराब की तस्करी

वलसाड से सूरत जाने वाली ट्रेनों में धड़ल्ले से शराब की तस्करी होती है। खुलेआम ट्रेनों में बूटलेगर शराब चढाते हैं लेकिन पुलिस अनजान...

2 min read
Google source verification
Trains are openly smuggling alcohol

Trains are openly smuggling alcohol

वलसाड।वलसाड से सूरत जाने वाली ट्रेनों में धड़ल्ले से शराब की तस्करी होती है। खुलेआम ट्रेनों में बूटलेगर शराब चढाते हैं लेकिन पुलिस अनजान बनी रहती है। जानकारी के अनुसार वलसाड रेलवे स्टेशन पर काफी समय से खुलेआम मेमू और इंटरसिटी व लोकल ट्रेन में सूरत के लिए बूटलेगरों द्वारा शराब चढ़ाई जाती है। दमण से पहले शराब को वाहनों में वलसाड लाकर रेलवे कॉलोनी के आखिरी छोर पर रखा जाता है। बाद में प्लास्टिक के थैलों में भरकर शराब अलग अलग डिब्बो में रख दी जाती है। जिसे उतारने के लिए बिलीमोरा, अमलसाड, नवसारी, मरोली और सूरत में बूटलेगर पहुंच जाते हैं।

ट्रेन रुकने पर बूटलेगर द्वारा बताई शराब वाली थैली लेकर बूटलेगर के लोग निकल जाते हैं। यह सब यात्रियों को तो दिखता है लेकिन जीआरपी को नहीं दिखता। यात्रियों के बीच चर्चा है कि कभी डिब्बे में यदि रेल पुलिस का कोई जवान पहुंच गया तो कुछ रुपए में सेटिंग हो जाती है।

आरोप तो यह भी है कि रेल पुलिस को किस डिब्बे में शराब है यह पता रहता है और उसी डिब्बे में जाकर रुपया लेकर वापस लौट जाता है। चर्चा के अनुसार तीन दिन पहले भी वलसाड स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में शराब ले जाते बुटलेगर को पुलिस ने देखा तो जिस डिब्बे में शराब रखी गई थी उस ओर जाने लगा लेकिन बूटलेगर ने बीच में ही उसे रोक कर कुछ बात की और बाद में रेलवे पुलिस का जवान वहां से चला गया। उदवाडा से भी बड़ी मात्रा शराब ट्रेन में चढ़ाई जाती है। लेकिन रेलवे पुलिस इस ओर से पूरी तरह अनभिज्ञ बनी रहती है।


इस बारे में जीआरपी पीएसआई जीएस पटेल से पूछने पर उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा ट्रेन में शराब तस्करी न होने देने के लिए पूरी कार्रवाई करती है। यदि इसके बाद भी किसी ट्रेन में शराब तस्करी करने का मामला किसी के ध्यान में आए तो वह पुलिस को बता सकता है हम कार्रवाई करेंगे। वैसे पुलिस पहले से ही वलसाड स्टेशन से किसी ट्रेन में शराब तस्करी नहीं होने देती है।

चाकू मारकर डेढ़ लाख रुपए की लूट

जीआईडीसी के फव्वारा चौक के पास सोमवार रात एक युवक को चाकू मारकर बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपए लूट लिए। युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चणोद निवासी विमल शंकरलाल भानुशाली की रामनगर में मोबाइल की दुकान है। सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह दुकान बंद कर चणोद अपने घर जा रहा था। जब वह फव्वारा चौक के पास पहुंचा। उस दौरान एक बाइक पर तीन बदमाश आए और उसकी बाइक को टक्कर मार कर उसे गिरा दिया।

उसके सडक़ पर गिरते ही एक बदमाश उस पर चाकू लेकर टूट पड़ा और घायल कर रुपए भरा बैग लूटकर फरार हो गए। किसी तरह विमल ने परिजनों को सूचित किया। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलने पर रात में ही जीआईडीसी पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। इस घटना के बाद से व्यापारी भयभीत हैं। जहां घटना हुई वहां देर रात तक आवागमन होता रहता है। जीआईडीसी पुलिस मामला दर्ज कर इस मार्ग पर स्थित दुकानों के बाहर लगे सीसी कैमरे खंगालने में भी जुटी है।