23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

म्यूकोरमाइकोसिस से दो मौत, 15 हुए स्वस्थ

- अब तक 423 मरीजों का ऑपरेशन किया

less than 1 minute read
Google source verification
म्यूकोरमाइकोसिस से दो मौत, 15 हुए स्वस्थ

म्यूकोरमाइकोसिस से दो मौत, 15 हुए स्वस्थ

सूरत.

शहर में शनिवार को म्यूकोरमाइकोसिस के दो मरीजों की न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल से मौत हुई है। इसके अलावा 15 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई है। नया कोई मरीज भर्ती नहीं हुआ और ना ही कोई ऑपरेशन किया गया। हाल में दोनों सरकारी अस्पताल में 94 मरीज भर्ती है। अब तक 423 मरीजों का ऑपरेशन किया गया है।

न्यू सिविल में शनिवार को म्यूकोरमाइकोसिस के एक और स्मीमेर अस्पताल में एक मरीज की मौत हुई है। अब तक न्यू सिविल में 37 और स्मीमेर अस्पताल में 19 समेत कुल 56 म्यूकोरमाइकोसिस मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा शनिवार को न्यू सिविल से 9 और स्मीमेर अस्पताल से 6 मरीजों को छुट्टी दी गई है। अब तक दोनों अस्पताल से कुल 205 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। हाल में न्यू सिविल में 57 और स्मीमेर में 37 मरीज उपचाराधीन हैं। दोनों अस्पताल में अब तक 423 मरीजों का ऑपरेशन किया है।

122 मरीज स्वस्थ हुए, नए 24 पॉजिटिव, एक मौत

शहर में शनिवार को कोरोना से वराछा निवासी महिला की मौत हुई है। वहीं, नए 24 पॉजिटिव मिले हैं। इसमें शहर के नए 14 और जिले में 10 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, कुल 122 कोरोना मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। अब सूरत जिले में पॉजिटिव की संख्या 1,43,164 हो गई हैं। इसमें 2110 की मौत हो चुकी हैं।