20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

lockdown in surat : दो बहनों ने लेडी पीएसआई की आंख पर दे मारा मोबाइल जानिए क्यों?

covid19 in surat : - उमरा पुलिस ने मामला दर्ज कर की कार्रवाई, लॉक डाउन-भंग करने पर अठवागेट सर्कल पर रोका था lockdown in surat: two sisters hit lady PSI's eyes by mobile phone, know why? covid19 in surat: - The Umra police registered a case and stopped the action at Athawagat circle on down-breaking

2 min read
Google source verification
lockdown in surat : दो बहनों ने लेडी पीएसआई की आंख पर दे मारा मोबाइल जानिए क्यों?

lockdown in surat : दो बहनों ने लेडी पीएसआई की आंख पर दे मारा मोबाइल जानिए क्यों?

सूरत. अठवागेट सर्कल से स्कूटी पर गुजर रही दो बहनों को रोकने पर उन्होंने एक महिला पीएसआई से अभद्र व्यवहार कर उसकी आंख पर मोबाइल मार दिया। खबर मिलने पर उमरा पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक मजूरागेट शंखेश्वर कॉम्पलेक्स निवासी बिन्नी शाह (28) व उसकी छोटी बहीन श्रेया (25) दोनों मंगलवार शाम स्कूटर पर अठवागेट सर्कल से गुजर रही थी। वहां ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस उप निरीक्षक एम.बी.जाडेजा ने उन्हें रोका।

लॉक डाउन तोडऩे और दुपहिया वाहन पर डबल सवारी जाने के कारण पूछा? इस पर दोनों ने बेवजह बहस शुरू कर दी और अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। उन्होंने लाइसेंस और वाहन के कागज मांगे इस पर भडक़ गई। उन्होंने अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

महिला पीएसआई ने उन्हें वीडियो बनाने से मना किया तो धक्का मुक्की शुरू कर दी। जिसमें मोबाइल महिला पीएसआई के आंख पर लग गया। उनकी आंख तो बच गई लेकिन उसके ठीक पास भोंहों पर गंभीर चोट लगी। जिससे वहां गुम्मड़ हो गया। यह देख प्वाइंट पर तैनात अन्य पुलिसकर्मी भी आ गए।

उन्होंने उमरा पुलिस को खबर की। उमरा पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया। उसके बाद महिला होने के कराण दोनों को नोटिस देकर घर भेज दिया गया। बुधवार सुबह थाने बुला कर उन्हें थाने बुला कर गिरफ्तार किया गया।


धर्म गुरु को खाना देने जा रही थी


बताया जाता है कि दोनों बहनें स्कूटर पर अपने धर्म गुरु को खाना देने के लिए जा रही है। उस दौरान पुलिस ने उन्हें रोका। यहां उल्लेखनीय है कि लॉक डाउन के पालन को लेकर पुलिस की सख्ती के चलते कई वाहन चालकों के साथ पुलिसकर्मियों की झड़पों के मामले में भी आए दिन सामने आ रहे है।

पीएसआई से बदसलूकी के आरोप में वकील गिरफ्तार


सूरत. उमरा पुलिस ने एक ट्रैफिक पुलिस उप निरीक्षक से बदसलूकी के आरोप में मंगलवार को एक वकील को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक नानपुरा राजदीप अपार्टमेंट निवासी वकील योगेश खलासी (42) ने पुलिस उप निरीक्षक जे.ए.केन्द्रे के साथ अभद्र व्यवहार किया। मंगलवार दोपहर योगेश अपने साथियों को साथ दुपहिया वाहन पर मजूरागेट सर्कल से कादरशाह नाल की ओर जा रहे थे।

उस दौरान ड्यूटी पर तैनात केन्द्रे ने उन्हें रोका और लॉक डाउन भंग का कारण पूछा। इस पर उन्होंने अभद्र भाषा में बात की और धक्का मुक्की शुरू कर दी। केन्द्रे की शिकायत पर उमरा पुलिस ने मामला दर्ज कर योगेश को गिरफ्तार कर लिया।