
उकाई ने फिर छोड़ा डेढ़ लाख क्यूसेक पानी
सूरत. उकाई बांध प्रशासन ने फिर डेढ़ लाख क्यूसेक पानी तापी नदी में छोडऩा शुरू कर दिया है। सुबह के समय यह मात्रा घटकर एक लाख क्यूसेक से कम हो गई थी। लगातार पानी छोड़े जाने के कारण तापी दोनों किनारों को छूकर बह रही है।
उकाई बांध से फिलहाल 1.४९ लाख क्यूसेक से अधिक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। तापी में इतना पानी आने से नदी के डूब क्षेत्र में नदी आ गया है। नदी दोनों किनारों को छूकर बह रही है। बांध प्रशासन ने उकाई में पानी की आवक कम होने पर सुबह पानी छोडऩे की मात्रा घटा दी थी।
सुबह दस बजे बांध से 94 हजार क्यूसेक पानी तापी में छोड़ा जा रहा था। दोपहर बाद दो बजे बांध में 90 हजार क्यूसेक से अधिक पानी आना शुरू हुआ तो तापी में एक लाख क्यूसे से अधिक पानी छोड़ा जाने लगा। कोजवे का लेवल 8.2 मीटर बना हुआ है। यहां खतरे का निशान छह मीटर का है।
कोजवे की डाउन स्ट्रीम में नदी पर बने पुलों के नीचे काफी नजदीक तक पानी आने से लोगों में रोमांच है। कोरोना संक्रमण के बावजूद लोग पानी को देखने के लिए नदी पुलों पर आ-जा रहे हैं। कोजवे पर चल रही दो मीटर से ज्यादा मोटी चादर भी लोगों को लुभा रही है।
Published on:
21 Aug 2020 08:18 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
