5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संयुक्त दीपावली स्नेहमिल समारोह

समस्त अग्रवाल समाज का आयोजन

2 min read
Google source verification
patrika

संयुक्त दीपावली स्नेहमिल समारोह

सूरत. दीपावली के अवसर पर समस्त अग्रवाल समाज की ओर से संयुक्त दीपावली स्नेहमिलन समारोह का आयोजन रविवार शाम सात बजे से किया जाएगा। समारोह का आयोजन वेसू के रामलीला मैदान में होगा। दीपावली स्नेहमिलन समारोह की शुरुआत महाराजा अग्रसेन की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से की जाएगी और बाद में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान महाराजा अग्रसेन के जीवन चरित्र पर आधारित नृत्यनाटिका की प्रस्तुति समाज के ही सवा सौ से ज्यादा युवा कलाकार देंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजय सरावगी व बजरंग अग्रवाल समेत अन्य कई मेहमान मौजूद रहेंगे।


गौड ब्राह्मण परिषद


दीपावली स्नेहमिलन समारोह का आयोजन गौड़ ब्राह्मण परिषद की ओर से रविवार शाम पांच बजे से उधना मार्ग पर परिषद भवन में किया जाएगा। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।


बिसाऊ नागरिक परिषद


स्नेहमिलन कार्यक्रम का आयोजन बिसाऊ नागरिक परिषद की ओर से रविवार शाम साढ़े पांच बजे से सिटीलाइट में महाराजा अग्रसेन भवन के श्यामकुंज में किया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत अन्य आयोजन होंगे।

कपड़ा व्यापारी मनाएंगे दीपावली


सूरत. दीपावली के उपलक्ष में स्नेहमिलन समारोह आयोजन की शृंखला कपड़ा बाजार के विभिन्न टैक्सटाइल मार्केट एसोसिएशन की ओर से भी रविवार से आयोजित की जाएगी। इस सिलसिले में न्यू टैक्सटाइल मार्केट को-ऑपरेटिव सोसायटी का दीपावली स्नेहमिलन समारोह रविवार शाम को आयोजित किया जाएगा। समारोह का आयोजन शाम सात बजे से वेसू में वीआईपी रोड पर मनभरी फार्म में आयोजित किया जाएगा। इसमें न्यू टैक्सटाइल मार्केट के कपड़ा व्यापारियों के अलावा अन्य कई आमंत्रित व्यापारी व मेहमान भाग लेंगे। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वरुचि भोज समेत अन्य आयोजन भी सोसायटी की ओर से किए जाएंगे।


हिल-मिल दी बधाई


वहीं, सारोली के राधाकृष्ण लोजेस्टिक पार्क (आरकेएलपी) मार्केट परिसर में शनिवार दोपहर दीपावली स्नेहमिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मार्केट के कपड़ा व्यापारियों ने एक-दूसरे को रोशनी पर्व की अग्रिम बधाई दी।