
्अब तक मंदी ने मारा अब नुकसान से नहीं बच पाएंगे
सूरत
लंबे समय से मंदी के कारण परेशान वीवर्स लग्नसरा में अच्छे व्यापार की उम्मीद कर रहे व्यापारियों को लग्नसरा में कम व्यापार के कारण निराशा मिली है। बाजार में कम व्यापार और यार्न की कीमत में अनिश्चितता के कारण ग्रे की ज्यादातर क्वॉलिटी में दाम टूट गए हैं। ऐसे में वीवर्स का लाभ भी घट गया है। कई वीवर्स का कहना है कि उनके पास पहले से जो स्टोक थे उन्हें बिना लाभ के बेचना पड़ रहा है।
कपड़ा उद्यमी विजय मांगुकिया ने बताया कि कुछ फैन्सी आइटम सहित ग्रे की सभी क्वॉलिटी में गिरावट आई है। फैन्सी आइटम अपेक्षा कम कीमत वाले ग्रे की कीमत में ज्यादा गिरावट आई। बताया जा रहा है कि दिवाली के दिनों में रेनियल की कीमत 14 रुपए के आसपास थी, जो कि इन दिनों 10.50 रुपए पर बिक रही है। वेटलेस, रशियन, दाणी सहित अन्य क्वाॉलिटी में भी दाम घटे है। जिन वीवर्स ने पहले से उत्पादन कर रखा था, उन्हें कम लाभ या बिना लाभ के व्यापार करना पड़ रहा है। कारखाने का खर्च, श्रमिकों का वेतन, बिजली बिल सहित अन्य खर्च निकालने के लिए कम कीमत पर व्यापार करना लाचारी बन गई है।
Published on:
13 Feb 2020, 9:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.