1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वलसाड-उमरगाम मेमू स्पेशल आज रद्द, कुछ ट्रेनें प्रभावित

वापी और बगवाड़ा स्टेशनों के बीच सब-वे के निर्माण कार्य के लिए मंगलवार को ढाई घंटे का ब्लॉक लेने का निर्णय किया गया है। इसके चलते वलसाड-उमरगाम रोड मेमू अप व डाउन दोनों ही दिशाओं में रद्द रहेगी। जबकि कुछ ट्रेनों के देरी से चलने की आशंका जताई गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
वलसाड-उमरगाम मेमू स्पेशल आज रद्द, कुछ ट्रेनें प्रभावित

वलसाड-उमरगाम मेमू स्पेशल आज रद्द, कुछ ट्रेनें प्रभावित

पश्चिम रेलवे की ओर से बताया गया है कि वापी के निकट सब-वे के निर्माण के कारण मंगलवार 13 फरवरी को सुबह 11.40 बजे से दोपहर 2.10 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। इस ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें रद्द और देरी से चलेगी। ट्रेन संख्या वलसाड-उमरगाम रोड मेमू स्पेशल और उमरगाम रोड-वलसाड मेमू स्पेशल पूरी तरह से रद्द रहेगी। वहीं, बांद्रा टर्मिनस-वापी स्पेशल भिलाड और वापी स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। वापी-विरार स्पेशल भिलाड और वापी स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इसके अलावा अमृतसर-मुंबई सेंट्रल पश्चिम एक्सप्रेस को 2 घंटा 10 मिनट, जम्मूतवी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस को 2 घंटा 15 मिनट, अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल गुजरात एक्सप्रेस को 1 घंटा 45 मिनट, श्री गंगानगर-तिरुच्चिरापल्ली एक्सप्रेस को 1 घंटा 40 मिनट, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनस को 55 मिनट, पोरबंदर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस को 20 मिनट, दादर-पोरबंदर एक्सप्रेस को 1 घंटा 50 मिनट, यशवंतपुर-बाड़मेर एक्सप्रेस को 45 मिनट, मुंबई सेंट्रल-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस को 35 मिनट, बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस को 25 मिनट और कोचुवेली-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को 25 मिनट रेगुलेट (देरी से) किया जाएगा।