13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूरत

SURAT VIDEO NEWS : पिस्तौल लेकर बेखौफ बाइक पर घूमते युवकों का वीडियो वायरल!

- मामला सामने आने पर वेसू पुलिस हरकत में आई, तीन को पकड़ा

Google source verification

सूरत. शहर के पोश इलाके में वेसू में खुलेआम पिस्तौल लेकर बाइक पर त्रिपल सवारी घूम रहे युवकों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। महज आठ सैंकड के वीडियो में तीन जनें बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल सवार होकर वेसू के वीआइपी रोड से गुजरते हुए नजर आ रहे है। पीछे बैठे युवक के हाथ में पिस्तौल नजर आ रही है।

मंगलवार देर रात से वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। जिसके बाद से सोशल मीडिया में पुलिस पर सवाल उठने लगे। वीडियो की जानकारी महकमें के उच्च अधिकारियों को होने पर वेसू पुलिस हरकत में आई पुलिस ने वीआइपी रोड के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर बाइक सवारों को ट्रेक किया। पांडेसरा मिलन प्वाइंट से पुलिस ने तीनों को पकड़ा। पुलिस ने बताया दो आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से वीडियो में नजर आ रही पिस्तौल भी जब्त की है।

नकली पिस्तौल थी, मनोरंजन के लिए बनाया वीडियो

वेसू थाना प्रभारी एमसी वाला ने बताया कि वीडियो में नजर आ रही पिस्तौल प्लास्टिक की है। बच्चों के खेलने के लिए इस्तेमाल होती है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मनोरंजन के लिए वीडियो बनाया था। जो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था।