
VNSGU : युवा महोत्सव में दक्षिण गुजरात की संस्कृति की झलक देखने को मिली
वीएनएसजीयू VNSGU में बुधवार से शुरू हुए 49वें युवा महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए 120 कॉलेजों के 2000 से अधिक विद्यार्थी विवि परिसर में एकत्रित हुए। बुधवार सुबह कला यात्रा के साथ पांच दिवसीय युवा महोत्सव की शुरुआत की गई। दक्षिण गुजरात की संस्कृति, आत्मनिर्भर भारत, तापी-पर्यावरण बचाओ, ग्रीन एंड क्लीन इंडिया, आयुर्वेदिक औषधि, कोविड 19, डिजिटल इंडिया, इंडियन आर्मी, इसरो, सेटेलाइट और मेंटल हेल्थ जैसी थीम पर विद्यार्थियों ने कला यात्रा निकाली।
- पांच दिनों तक चलने वाले युवा महोत्सव में : पादपूर्ति, एकांकी नाटक, शास्त्रीय संगीत, एकपात्री अभिनय, गरबा, ऑरक्रेस्ट्रा, डिबेट, मिमिक्री, मेंहदी, पोस्टर मेकिंग, रंगोली और कार्टून मेकिंग समेत कई अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा है। महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। विवि परिसर में महोत्सव के पहले दिन विभिन्न जगहों पर आयोजित हुई इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपने कला का हुनर दिखाया। इससे पहले लिम्बायत विधायक संगीता पाटील और पद्मश्री यजदी करंजीया ने युवा महोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. के.एन. चावड़ा, कुलसचिव डॉ. रमेशदान गढ़वी सहित सिडींकेट, सीनेटर, प्राध्यापक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
- वीएनएसजीयू VNSGU की एकेडमिक काउंसिल का निर्णय : रोजगार में भी मदद करेगा विश्वविद्यालय अफगानिस्तान में तालिबानी शासन शुरू होने के बाद इस देश के हालात नाजुक हैं। ऐसे हाल में वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय VNSGU ने अफगानी विद्यार्थियों को पीएचडी और रोजगार दिलाने में विशेष सुविधा देने का तय किया है। यह प्रस्ताव सिंडीकेट समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
Published on:
05 Jan 2023 08:21 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
