23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VNSGU : सिंडीकेट चुनाव में कैमरों का उपयोग नहीं करने की मांग

- कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Divyesh Kumar Sondarva

•

Updated: 25 Sep 2018, 8:16 PM IST

surat

VNSGU : सिंडीकेट चुनाव में कैमरों का उपयोग नहीं करने की मांग

सूरत.

सिंडीकेट चुनाव में सीसीटीवी कैमरों का उपयोग नहीं करने और मतदान के लिए एक ही पेन का उपयोग करने की मांग के साथ कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा गया है।
वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय से विभिन्न सिंडीकेट पदों के लिए 26 सितम्बर को चुनाव होने वाला है। इसमें 128 मतदाता मतदान करेंगे। मतदान में पारदर्शिता के लिए उम्मीदवारों ने कुलसचिव को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की है कि मतदान स्थल पर सीसीटीवी कैमेरे न लगाएं जाएं, जिससे पता न चले कि कौन किसको मत दे रहा है। बेलेट पेपर पर सभी मतदाता एक ही पेन से मतदान करें और कोई निशान न लगाएं। सिंडीकेट चुनाव को लेकर कुलपति और उम्मीदवारों के बीच विवाद चल रहा है। उम्मीदवारों ने आरोप लगाया है कि कुलपित नियमों का उल्लंघन कर पसंद के उम्मीदवारों के लिए प्राचार्यों के बीच प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इस मामले में कुलपति के खिलाफ राज्यपाल से भी शिकायत की गई है।

उम्मीदवार प्राचार्यों के बीच प्रचार-प्रसार में जुटे
विश्वविद्यालय के सिंडीकेट पदों के लिए 26 सितम्बर को मतदान होने वाला है। कुल 129 मतों में 55 प्राचार्यों के, 16 विभागाध्यक्षों के, 36 सीनेट सदस्यों के और बाकी विभिन्न पदाधिकारियों के हैं। फिलहाल सभी का ध्यान प्राचार्यों को मनाने पर है। प्राचार्यों ने ही महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव नहीं करवाने की राय रखी थी। यह मामला सिंडीकेट में भी आया था। प्राचार्यों की राय पर सभी ने सहमति जताई थी, क्योंकि कुलपति से लेकर सिंडीकेट सदस्य तक कोई भी प्राचार्यों के खिलाफ नहीं जाना चाहता था। प्राचार्यों के खिलाफ होने से उनके मतों से हाथ धोना पड़ सकता था। सिंडीकेट चुनाव जैसे-जासे पास आ रहे हैं, सभी उम्मीदवार प्राचार्यों के बीच प्रचार-प्रसार में जुटे हैं।


कुलपति के खिलाफ खोला मोर्चा
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.शिवेन्द्र गुप्ता के खिलाफ सिंडीकेट सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है। सिंडीकेट चुनाव को लेकर कुलपति के खिलाफ राज्यपाल से शिकायत की गई है। डॉ.गुप्ता की नियुक्ति को लेकर भावेश रबारी ने सबसे पहले शिकायत की थी। सिंडीकेट की बैठक में सदस्यों से अनबन होने के कारण कुलपति ने कई सिंडीकेट सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की थी। कार्रवाई को लेकर डॉ. घनश्याम रावल और डॉ.महेन्द्र चौहाण ने कुलपति के खिलाफ राज्यपाल और शिक्षामंत्री से शिकायत की थी। कुलपति के खिलाफ डॉ.रावल ने उच्च न्यायालय में भी याचिका दायर की। संजय देसाई ने कुलपति के खिलाफ राज्यपाल और प्रधानमंत्री से शिकायत की। अब डॉ.धनेष वैद्य ने कुलपति पर सिंडीकेट चुनाव में पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल से शिकायत की है। डॉ.वैद्य ने आरोप लगाया है कि कुलपति चुनाव को लेकर निष्पक्ष नहीं हैं। उम्मीदवारों के चयन में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। अन्य उम्मीदवारों को कार्यालय में बुलाकर धमकाया जा रहा है। कुलपति के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग