
VNSGU : बॉयफ्रेंड को पास करवाने के लिए सरकारी कर्मचारी गर्लफ्रेंड बनी डमी परीक्षार्थी !
वीएनएसजीयू VNSGU ने सितंबर में एटीकेटी की परीक्षा का आयोजन किया था। वीएनएसजीयू संबद्ध अमरोली कॉलेज में टीवाय बीकॉम के विद्यार्थी भी एटीकेटी की परीक्षा दे रहे थे। एक विद्यार्थी की तीन पेपर में एटीकेटी थी। उसे पास करवाने के लिए उसकी गर्लफ्रेंड डमी बनकर परीक्षा देने आई थी। पहले दिन किसी को ध्यान नहीं आया लेकिन दूसरे दिन दूसरे अकाउंट की परीक्षा देने आई तो आगे की बैंच वाली छात्रा को शक हुआ। उसने ब्लॉक सुपरवाइजर को बताया कि उसके पीछे लड़के का नंबर है तो लड़की कैसे परीक्षा दे रही है।
- छात्रा के ऐतराज पर पकड़ी गई :
ब्लॉक सुपरवाइजर ने इसकी जानकारी कॉलेज प्राचार्य को दी। जांच में पता चला कि आगे की बैंच वाली छात्रा का शक सही था। आरोपियों ने टेक्नोलॉजी का दुरुपयाग कर डमी हॉल टिकट बनाया था, जिसमें लड़के की जगह लड़की का फोटो और नाम लिखा था। परीक्षार्थी का परीक्षा नंबर और ब्लॉक नंबर ही सही था। प्रशासन ने लड़की के माता-पिता को कॉलेज बुलाया। लड़के से भी संपर्क किया लेकिन उसने कॉलेज आने से मना कर दिया। कॉलेज प्रशासन ने नकल का मामला दर्ज विश्वविद्यालय VNSGU को जानकारी दी।
- दोनों आरोपी एक ही क्लास के :
दोनों आरोपी एक ही क्लास के विद्यार्थी हैं। लड़की तो पास हो गई, लेकिन लड़का पास नहीं हो पा रहा था। उसे पास करवाने के लिए लड़की डमी परीक्षार्थी बनी थी। - राजेश राणा, प्राचार्य, अमरोली कॉलेज
- नकल के प्रकार के अनुसार मामला दर्ज :
नकल के प्रकार के अनुसार मामला दर्ज कर फैक्ट कमेटी और VNSGU सिंडीकेट को रिपोर्ट भेजी गई है। सजा का फैसला फैक्ट कमेटी करेगी। - डॉ. ए. वी. धडूक, परीक्षा नियामक, वीएनएसजीयू
- लड़की सरकारी कर्मचारी : विश्वविद्यालय VNSGU प्रशासन ने बताया कि नकल के आरोप में पकड़ी गई लड़की किसी सरकारी विभाग में नौकरी कर रही है। इस मामले को भी सिंडीकेट के समक्ष रखा जाएगा।
Published on:
26 Dec 2022 07:33 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
