
VNSGU : डिग्रेड हुई द. गुजरात की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी
तेज गति से विकास कर रहे सूरत में स्थित गुजरात के बड़े विश्वविद्यालयों में से एक वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय (वीएनएसजीयू) VNSGU डिग्रेड हुआ है। नेशनल असेसमेंट एंड एक्रिडिटेशन काउंसिल NAAC (नेक) ने वीएनएसजीयू VNSGU को बी-प्लसप्लस ग्रेड दी है। नेक की रैंकिंग में वीएनएसजीयू VNSGU नीचे गिरा है। ए ग्रेड में से सीधा बी-प्लसप्लस मिला है। ग्रेड गिरने से इसका सीधा असर अनुदान नए पाठ्यक्रम और विदेशी विद्यार्थियों के प्रवेश पर हो सकता है।
देश के किसी भी विश्वविद्यालय और शैक्षणिक संस्थान का आकलन उसके नेक ग्रेड के आधार पर किया जाता है। नेक की ओर से जितना ऊंचा ग्रेड मिलता है उतना ही लाभ विश्वविद्यालय और शैक्षणिक संस्थान को अनुदान, नए पाठ्यक्रम, शोध और नई नियुक्ति में मिल सकता है। वीएनएसजीयू VNSGU को पिछली बार नेक ने 3.02 सीजीपीए के साथ ए ग्रेड दिया था। इस ए ग्रेड में से और भी ऊंची ग्रेड लाने के बजाय वीएनएसजीयू VNSGU नीचे गिरा है।
ग्रेड देने से पहले वीएनएसजीयू VNSGU की ओर से नेक NAAC समक्ष जमा की गई रिपोर्ट के आधार पर 25 से 28 सितंबर तक नेक NAAC की टीम वीएनएसजीयू VNSGU का निरीक्षण करने आई थी। इस निरीक्षण के दौरान नेक NAAC टीम की आव भगत करने में वीएनएसजीयू VNSGU के पदाधिकारियों ने किसी तरह की कसर नहीं छोड़ी। अपनी कमजोरी को छुपाने के लिए नेक टीम के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। लेकिन यह आव भगत कोई काम नहीं आई। नेक ने वीएनएसजीयू VNSGU को पिछली बार के मुकाबले कम सीजीपीए दिए है। इस बार नेक NAAC ने वीएनएसजीयू VNSGU को सिर्फ 2.85 सीजीपीए के साथ बी -प्लसप्लस ग्रेड दी है। ए ग्रेड से गिरकर वीएनएसजीयू VNSGU बी -प्लसप्लस पर आ गया है। ग्रेड गिरने और कम सीजीपीए मिलने पर पूरे विश्वविद्यालय और संबंधित कॉलेजों में तरह तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ा है।
शोध में फेल होने पर ग्रेड में हुई फेल:
अन्य विश्वविद्यालयों के मुकाबले वीएनएसजीयू VNSGU शोध क्षेत्र में लगातार पिछड़ रहा है। इसके साथ साथ लंबे समय से विभागों में प्राध्यापकों और अन्य प्रशासनिक पद रिक्त पड़े हैं। जिसे भरने में भी फेल हो रहे है। इन मुख्य कारणों के चलते वीएनएसजीयू को अधिक पॉइंट नहीं मिल पाए है। इसके अलावा अन्य कई कारणों के चलते वीएनएसजीयू VNSGU अपना ग्रेड ऊंचा करने के जगह कम कर फेल हो गया है।
Published on:
13 Oct 2022 08:32 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
