25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VNSGU : काउंसिलिंग जानकारी नहीं होने पर हजारों को खोना पड़ा प्रवेश

- प्रवेश प्रक्रिया को लेकर उलझन बरकरार, कई विद्यार्थी दूसरे विश्वविद्यालय की शरण में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Divyesh Kumar Sondarva

•

Updated: 10 Aug 2018, 9:42 PM IST

surat

VNSGU : काउंसिलिंग जानकारी नहीं होने पर हजारों को खोना पड़ा प्रवेश

सूरत.

वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय की नई प्रवेश प्रणाली विद्यार्थियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। कौन-से महाविद्यालय में कब काउंसिलिंग होगा, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। अंतिम समय पर काउंसिलिंग के लिए एसएमएस आते हैं। अचानक मिले एसएमएस के कारण विद्यार्थी महाविद्यालय नहीं पहुंच पाते और उन्हें प्रवेश से हाथ धोना पड़ रहा है। ऐसे हजारों विद्यार्थियों ने प्रवेश प्रक्रिया से त्रस्त होकर अन्य विश्वविद्यालयों में प्रवेश ले लिया है।
विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया अब तक पूर्ण नहीं हुई है। प्रवेश प्रक्रिया कब पूरी होगी, इसकी समय सीमा भी तय नहीं है। ऐसे में विद्यार्थी कब पढ़ेंगे, उनका पाठ्यक्रम कैसे पूर्ण होगा और परीक्षा में क्या लिखेंगे, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। नई प्रवेश प्रणाली में सबसे बड़ी दुविधा यह है कि कॉलेज की ओर से कब प्रवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा, इस बारे में कोई स्पष्टता नहीं है। जब से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई है, यह समस्या विद्यार्थियों की परेशानी का सबब बनी हुई है। हजारों विद्यार्थियों ने न चाहते हुए अन्य महाविद्यालयों में प्रवेश ले लिया। प्रवेश लेने के बाद मनपसंद कॉलेज से एसएमएस मिले। वहां प्रवेश के लिए पहुंचे तो एक और समस्या सामने आई। पहले जहां प्रवेश लिया था, वहां से प्रवेश रद्द करवाने पर कॉलेज प्रशासन ने 10 से 20 प्रतिशत फीस काट ली। इस बारे में विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत की गई। प्रशासन ने फीस नहीं काटने का आदेश जारी किया, लेकिन किसी कॉलेज ने इस आदेश का पालन नहीं किया। सभी फीस काटकर विद्यार्थियों को पैसे वापस कर रहे हैं। लंबी प्रवेश प्रक्रिया को लेकर गुरुवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने पत्रकार वार्ता बुलाकर सफाई देने का प्रयास किया, लेकिन विद्यार्थियों को हो रही परेशानी पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आज भी कब, कौन-सा महाविद्यालय प्रवेश के लिए आमंत्रित करेगा, किसी को पता नहीं है। हजारों विद्यार्थियों को कॉलेज की ओर से देर रात दूसरे दिन कॉलेज में उपस्थित होने का एसएमएस मिला। अचानक मिले एसएमएस के कारण विद्यार्थी कॉलेज नहीं पहुंच पाए। ऐसे विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय ही बदल लिया है।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग