4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VNSGU : वीएनएसजीयू के दीक्षांत समारोह में छाया रहा स्टार्ट अप

वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय (वीएनएसजीयू) VNSGU में 53वां विशेष दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस दीक्षांत समारोह में 12 संकायों के विभिन्न 97 पाठ्यक्रमों के 27 हजार 303 विद्यार्थियों को डिग्री देकर सम्मानित किया। साथ ही 36 विद्यार्थियों को पीएचडी और 10 विद्यार्थियों को एमफिल की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री जीतू वाघाणी ने ऑनलाइन वीडियो संदेश से डिग्री पाने पाने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।

2 min read
Google source verification
VNSGU : वीएनएसजीयू के दीक्षांत समारोह में छाया रहा स्टार्ट अप

VNSGU : वीएनएसजीयू के दीक्षांत समारोह में छाया रहा स्टार्ट अप

वीएनएसजीयू VNSGU में साल में दो बार दीक्षांत convocation समारोह का आयोजन किया जाता है। फरवरी में मुख्य और अगस्त में विशेष दीक्षांत convocation समारोह आयोजित होता है। बुधवार को वीएनएसजीयू VNSGU के कन्वेंशन हॉल में 53वें विशेष दीक्षांत convocation समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियामक, सिंडिकेट, सीनेट सदस्यों के साथ प्रधायोक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। दीक्षांत convocation समारोह में शिक्षा मंत्री जीतू वाघाणी ऑनलाइन तो गुजरात सरकार के उच्च एवं टेक्निकल शिक्षा राज्य एवं विधानसभा एवं संसदीय मामलों के मंत्री डॉ.कुबेर डिंडोर रूबरू मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। दीक्षांत convocation समारोह मे आर्ट्स संकाय के 20 पाठ्यक्रमों के 8886, एजुकेशन संकाय के 6 पाठ्यक्रमों के 689, साइंस संकाय के 10 पाठ्यक्रमों के 4409, इंजीनियरिंग संकाय के 1 पाठ्यक्रम के 1, लॉ संकाय के 4 पाठ्यक्रमों के 1023, मेडिसिन संकाय के 30 पाठ्यक्रमों के 943, होमियोपैथी संकाय के 1 पाठ्यक्रम के 64, कॉमर्स संकाय के 10 पाठ्यक्रम के 7960, रूरल स्टडीज के 2 पाठ्यक्रमों के 206, मैनेजमेंट स्टडीज के 3 पाठ्यक्रमों के 123, कंप्यूटर साइंस के 7 पाठ्यक्रमों के 2959 और आर्किटेक्चर के 3 पाठ्यक्रमों के 40 विद्यार्थियों को मिलाकर कुल 12 संकायों के 97 पाठ्यक्रमों के 27 हजार 303 विद्यार्थियों को डिग्री से सम्मानित किया गया। साथ में 36 विद्यार्थियों को पीएचडी और 10 विद्यार्थियों को एमफिल से सम्मानित किया गया।

- स्टार्ट अप और रिसर्च क्षेत्र में करना होगा पदार्पण:
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री जीतूभाई वघानी ने ऑनलाइन वीडियो संदेश के माध्यम से स्नातक, स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। साथ ने कहा कि सफलता की राह पर आगे बढ़ने के लिए युवाओं को स्टार्ट-अप, इनोवेशन, रिसर्च जैसे क्षेत्रों में पदार्पण करना जरूरी है। जीवन के अनमोल वर्षों का अध्ययन करने के बाद करियर निर्माण क्षेत्र में कड़ी मेहनत, कौशल और क्षमताओं के साथ उज्ज्वल भविष्य बनाना होगा। विद्यार्थियों को बिना आत्मविश्वास खोए दृढ़ता और कड़ी मेहनत के साथ अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।
- स्टार्टअप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करे :
डॉ. कुबेर ने इस अवसर पर शिक्षा की महिमा का गुणगान किया और विद्यार्थियों को सुशिक्षित बनकर समाज, राज्य व देश के विकास में योगदान देने का अनुरोध किया। साथ में कहा कि यौवन उसका नाम है जो निराशा को हतोत्साहित करता है। यदि आप अमीर बनना चाहते हैं, तो आपको गुण का उपयोग करना सीखना चाहिए। आप शिक्षित होना चाहते हैं, तो आपको समय का उपयोग कर सीखना चाहिए। स्नातक हो रहे हैं युवा जीवन का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं, अच्छी तरह से शिक्षित होना और जीवन में व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करना बहुत महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार ने विद्यार्थियों के लिए स्टार्टअप नीति में बदलाव किया है ताकि सभी संकायों के विद्यार्थी स्टार्टअप और नवाचारों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। जिसमें उन्होंने 2.50 लाख रुपये की सहायता मिल सकती है। अपने इनोवेशन को दुनिया के सामने पेश करने का अनुरोध किया।