
वीवर्स ने की असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
सूरत
लसकाणा- कामरेज वीवर्स एसोसिएशन ने सोमवार को पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देकर क्षेत्र में फैले सक्रिय असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
एसोसिएशन की ओर से कमिश्नर को दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि लसकाणा में 15 इंडस्ट्रीयल सोसायटी हैं, जिसमें कि अंदाजन 5500 लूम्स मशीन है। बीते कुछ समय से 15-20 लोग यहां का वातावरण खराब कर रहे हैं। कारखानें चालू रहते हैं तब श्रमिको को आकर कारखाना बंद करा देते हैं। अपनी भाषा में पोस्टर चिपकाकर और मोबाइल पर मैसेज कर श्रमिकों को गुमराह कर रहे हैं। इस मामले में कुछ होटल संचालक भी शामिल हैं। यहां पर श्रमिक भोजन करने आते हैं इसलिए वहां पर भी पोस्टर रखे गए हैं। इन सबके कारण लंबे समय से पूरे क्षेत्र में भय का मााहौल बन गया है। इसलिए उद्योग के । इसलिए उद्योग केहित में असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
Published on:
17 Feb 2020, 9:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.