20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेड जोन में क्यों आया सूरत?

मनपा ने शुरू किया डोर टु डोर सर्वे का पांचवा राउंड

less than 1 minute read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

May 01, 2020

रेड जोन में क्यों आया सूरत?

रेड जोन में क्यों आया सूरत?

सूरत. केंद्र और राज्य सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक राज्य सरकार ने सूरत को रेड जोन में रखा है। इसके बाद आगामी दिनों में रिस्ट्रिक्शंस में किसी तरह की छूट मिलेगी, इसकी संभावना कम ही है। मनपा प्रशासन ने इस बीच डोर टु डोर सर्वे का पांचवा राउंड शुरू किया है।

केंद्रीय गृहमंत्रालय ने देशभर में लॉकडाउन को दो सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दिया है। इसके साथ ही शहरों के लिए रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की गाइडलाइन जारी की हैं। इसके मुताबिक जिन शहरों में सौ से अधिक मरीज मिलें, वह रेड जोन में आएगा। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने सूरत को रेड जोन में रखा है। इसके बाद आगामी दिनों में किसी तरह की छूट सूरत को मिलेगी इसकी संभावना काफी कम रह गई है।

इस बीच कोरोना संक्रमितों को खोजने के लिए मनपा प्रशासन ने एक बार फिर डोर टु डोर सर्वे शुरू किया है। डोर टु डोर सर्वे का मनपा का यह पांचवा राउंड है। मनपा आयुक्त बंछानिधि पाणि ने बताया कि स्लम इलाकों से कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी रहने के कारण मनपा टीम का पूरा फोकस स्लम इलाकों पर है। शहर में रेड जोन क्षेत्रों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शहर के 71 वार्ड रेड जोन और 19 वार्ड बफर जोन में हैं। ग्रीन जोन में शहर के केवल 11 वार्ड रह गए हैं।