
ऐसा क्यां हुआ जो अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ धरने पर बैठा यह नेता
भरुच. जिले की झगडिया तहसील के उमल्ला कस्बे से वेलूगाम तक के मार्ग जर्जर की मरम्मत नहीं कराए जाने से नाराज भाजपा नेताओं को अपने ही राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन करना पड़ रहा है। राज्य सरकार के विरोध में शुक्रवार को उमल्ला के नवरात्रि चौक में भाजपा नेता अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
नर्मदा नदी के किनारे रेती की लीजों से निकलने वाली ओवरलोड ट्रकों तथा उसमें से रिसते पानी के कारण उमल्ला से वेलूगाम तक का मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। रास्ता इतना ज्यादा खराब हो गया है कि एक सप्ताह से एसटी बस सेवा को बंद कर दिया गया है। स्थानीय पदाधिकारियों ने सडक़ को सही कराने की मांग को लेकर कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई, इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश है।
झगडिया तहसील के भाजपा प्रमुख नरेन्द्र वसावा के साथ स्थानीय नेता रश्मीकांत पंड्या तथा अग्रणी उमल्ला से पाणेथा, वेलूगाम के खराब रास्ते को तत्काल मरम्मत कराने की मांग कर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। उमल्ला से वडीया तालाब, अशा, पाणेथा, वेलूगाम, नाना वासणा और ईदोर मार्ग ओवरलोड रेती परिवहन के कारण सडक़ पूरी तरह जर्जर हो गया है। भाजपा शासन में अब भाजपा के नेताओ को धरने पर बैठने से लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
राजस्थान पत्रिका ने उठाई थी समस्या
उमल्ला से वेलूगाम की ओर जाने वाले सडक़ जर्जर होने और खस्ताहाल सडक़ के कारण एसटी बस सेवा बंद कर दिए जाने के मामले को राजस्थान पत्रिका ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। पत्रिका ने जर्जर सडक़ को लेकर १० सितंबर को प्रमुखता के साथ समाचार प्रकाशित किया था।
गांव तालाब सौन्दर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन
भरुच. अंकलेश्वर शहर के मध्य स्थित गांव तालाब के सौन्दर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन गुरुवार को सहकारिता राज्यमंत्री ईश्वर पटेल ने किया। उन्होंने गांव तालाब के नवीनीकरण कार्य की योजना की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर पालिका के पूर्व प्रमुख संदीप पटेल सहित भाजपा के नेताओं सहित अधिकारी उपस्थित थे। बाद में सहकारिता राज्यमंत्री ईश्वर पटेल ने कहा कि गांव तालाब के नवीनीकरण के बाद तालाब की जल संग्रह क्षमता में इजाफा होगा और इसका लाभ लोगों को मिलेगा।
Published on:
13 Sep 2018, 9:26 PM IST
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.