
surat news : फ्लैट के स्टोर रूम में फंसी थी महिला, न्यू सिविल अस्पताल में हुई मौत
सूरत. सिटीलाइट के देवकृपा अपार्टमेंट में गुरुवार रात लगी आग में एक महिला की न्यू सिविल अस्पातल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उमरा पुलिस एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के मुताबिक मृतक राधा पत्नी पुरुषोत्तम बारैया (55) पांडेसरा क्षेत्र में रहती थी। वह घरेलू काम में मदद करने के लिए आई थी।
दसवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में पूजा का कार्यक्रम था। रात करीब साढ़े आठ बजे रसोइयां पुरियां तल रहा था। उसी समय अचानक फ्लैश फायर हुई। पूरी रसोई में आग फैल गई। उस समय राधा भी आस पास ही थी। वह आग से बचने के लिए स्टोर रूम में चली गई। कुछ ही देर में पूरा फ्लैट आग की चपेट में आ गया और हर तरफ धुंआ फैल गया।
पौने नौ बजे खबर मिलने पर दमकल दस्ता मौके पर पहुंचा। दमकल दस्ते ने आग पर काबू पाकर फ्लैट में फंसी राधा व दो लड़कियों श्रेया व अर्पिता को बाहर निकाला। बेहोशी की हालात में मिली राधा को तुंरत न्यू सिविल अस्पताल भिजवाया।
उसे निकालने के दौरान दमकलकर्मी मेंहुल सेलर भी झूलस गए थे। न्यू सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे पुलिस उप निरीक्षक विजय परमार ने बताया कि हादसे की जांच चल रही है। आग किस वजह से लगी इस बारे में फिलहाल पुख्तातौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।
-----------------------
Published on:
14 Jul 2023 09:30 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
