26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिजिटल इंडिया की मुहिम को मजबूत कर रही WRTeam, 5 साल में नामी कंपनियों में हुई शुमार

WRTeam नामक यह कंपनी 2017 में भुज में चार लोगों द्वारा शुरू किया गया था. लेकिन अब इस कंपनी में 40 प्रोफेशन्स काम कर रहे हैं. WRTeam केवल डेवलपर नहीं हैं, यह एक सृजनकार, समस्या सुलझाने वाला, और नवाचारक हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Sanjay Sharma

•

Updated: 5 Oct 2023, 11:20 PM IST

321.jpg

बीते कुछ साल में भारत ने डिजिटल क्रांति के क्षेत्र में गजब की उन्नति की है। आज एक क्लिक में हम किसी को पैसा भेज सकते हैं, एक बंद कमरे से पूरी दुनिया की जानकारी हासिल कर रहे हैं। यह सब डिजिटल क्रांति के दम पर ही हुआ है। यूं तो इसकी शुरुआत 2014 से पहले ही हो गई थी, लेकिन पीएम मोदी के बीते 9 साल के कार्यकाल में भारत ने डिजिटल क्रांति के क्षेत्र में जो कुछ हासिल किया, वो किसी करिश्मे से कम नहीं है। डिजिटल क्रांति के इस दौर में देश में कई नवाचार हुए। कई नई कंपनियां शुरू हुई। कई इंटरप्रेन्योर नए-नए आइडिया के साथ मार्केंट में आए और छा गए। इसमें कई कंपनियां छोटे शहरों से छोटी टीम के साथ शुरू हुई लेकिन आज वर्ल्ड क्लास सर्विस के दम पर डिजिटल स्पेस में मशहूर हो रही हैं।

गुजरात के भुज से 2017 में एक ऐसी ही कंपनी शुरू हुई थी, जो मात्र पांच साल में डिजिटल क्षेत्र की नामी कंपनियों में शुमार हो गई है. WRTeam नामक यह कंपनी 2017 में भुज में चार लोगों द्वारा शुरू किया गया था. लेकिन अब इस कंपनी में 40 प्रोफेशन्स काम कर रहे हैं. WRTeam केवल डेवलपर नहीं हैं, यह एक सृजनकार, समस्या सुलझाने वाला, और नवाचारक हैं। WRTeam डिजिटल स्पेस पर बिजनेस संबंधी सभी समस्याओं का निदान करने वाला वन स्टॉप शॉप बन गया है।

WRTeam ने सामान्य शुरुआत के बाद अपनी सर्विस के दम पर बड़ा नाम हासिल कर लिया है। बीते दिनों Envato Marketplace पर WRTeam को एक अग्रणी IT कंपनी के रूप में दर्ज किया गया। Codecanyon के 15वें वर्षगांठ में WRTeam को सबसे क्रिएटिव टीम का पुरस्कार मिला। यह WRTeam की क्रिएटिविटी और आईटी के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबूत है।

WRTeam का उद्देश्य दुनिया भर में फैले क्लाइंट को बेस्ट कोड स्ट्रक्चर प्रोवाइड करना है। हालांकि कंपनी का यह भी मानना है कि डिजिटल क्षेत्र की समस्याओं का अंत केवल कोडिंग से संभव नहीं है। इसके लिए क्रिएटिव होना भी जरूरी है। WRTeam टीम अपने क्लाइंट को उनके प्रोडक्ट को लॉन्च करने में मदद करती है। डिजिटल स्पेस पर किसी प्रोडक्ट को कैसे ज्यादा से ज्यादा लोगों पर पहुंचाया जाए, यह काम WRTeam टीम बेहद शानदार तरीके से करती है। कंपनी सिर्फ नवाचारकों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं, बल्कि उन्हें उनके विचारों को वास्तविकता में बदलने में मदद भी करती है। स्टार्टअप्स को सशक्त करके WRTeam टीम डिजिटल इंडिया के सपने को सच कर रही है।

शिक्षा प्रबंधन, ई-कॉमर्स, किराना खुदरा, रेस्टोरेंट इंडस्ट्री हो या AI और ट्रिविया गेमिंग हर क्षेत्र में WRTeam अपने क्लाइंट की सभी जरूरतों को पूरा करती है। कंपनी क्लाइंट को जरूरतों को समझने के बाद उसे क्रिएटिव तरीके से तैयार करती है। रेस्किनिंग, कस्टमाइजेशन, स्थापना और प्रोजेक्ट विकास हर क्षेत्र में WRTeam टीम गुणवत्तापूर्वक काम कर रही है।

WRTeam टीम गुणवत्ता के लिए बेहद सजग है। कंपनी का कहना है कि हमारी गुणवत्ता ही हमारी सफलता का आधार है। हम अपने उत्पादों को केवल हमारी वेबसाइट और विश्वसनीय Envato Marketplace के माध्यम से पूरी तरह से प्रदान करते हैं, ताकि आप विश्वसनीय, सुरक्षित, और पूरी तरह से समर्थित समाधान प्राप्त करें। WRTeam की जर्नी डिजिटल क्षेत्र में काम करने वाले अन्य लोगों और खासकर इंटरप्रेय्नोर के लिए प्रेरक है।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग