
यार्न उत्पादक कंपनियों ने एफडीवाय, सेमीडल और ब्राइट की कीमत में दो रुपए बढ़ा दिए
सूरत
यार्न बाजार में बीते सप्ताह व्यापार अच्छा रहा। बाजार की परिस्थिति और आगे की संभावना को देखते हुए यार्न उत्पादक कंपनियों ने एफडीवाय, सेमीडल और ब्राइट की कीमत में दो रुपए बढ़ा दिए। यार्न बाजार के सूत्रों के अनुसार एक महीने से तैयार कपड़ों की मांग कम होने और लूम्स कारखानों में श्रमिकों की कमी के कारण यार्न की मांग कमजोर थी, लेकिन धीरे-धीरे गाड़ी पटरी पर आ रही है। यार्न उत्पादक कंपनी ने शनिवार को पीओवाय के दाम स्थिर रखे, जबकि एफडीवाय, ब्राइट और सेमीडल आइटम के दाम दो रुपए बढ़ा दिए। यार्न व्यवसायी राकेश कंसल और बकुलेश पंड्या के अनुसार मार्च में यार्न बाजार सामान्य रहा, लेकिन अप्रेल में बाजार अच्छा रहने की उम्मीद है। दाम भी बढऩे के आसार हैं। नायलॉन यार्न में दाम यथावत रहे। यार्न उत्पादक विनय अग्रवाल ने कहा कि नायलॉन यार्न की नायलॉन यार्न की मांग अच्छी रही और दाम यथावत रहे।
Published on:
31 Mar 2019 08:39 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
