28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

YEAR 2023 देश की वैश्विक पहचान को पुख्ता करेगा साल 2023 – डॉ. मुकुल चौकसी

हम एक्सपोनेंशल ग्रोथ की ओर जा रहे हैं आने वाले सालों में और विकसित देशों की कतार में खड़े होंगे

less than 1 minute read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Jan 01, 2023

YEAR 2023 देश की वैश्विक पहचान को पुख्ता करेगा साल 2023 - डॉ. मुकुल चौकसी

YEAR 2023 देश की वैश्विक पहचान को पुख्ता करेगा साल 2023 - डॉ. मुकुल चौकसी

सूरत. कोरोना पैंडेमिक ने हमारी चेतना पर गहरा असर किया। लॉकडाउन मे काम-धंधे चौपट हुए और लोगों के जीवन में तकलीफ आई। हमारे वेक्सीनेशन सिस्टम और कोविडकाल में बनी हर्ड इम्युनिटी की वजह से कोरोना अब बडी परेशानी साबित नहीं होगा। हमने कोविड को अच्छे से हैंडल किया है और आगे बढ़े हैं। कोविड की दूसरी वेव जैसी कोई मुश्किल अब पेश नहीं होने जा रही। अगला दशक भारत का है और 2023 से उसकी शुरुआत होगी। यह तय है। साल 2023 हमारी वैश्विक पहचान को और पुख्ता करने जा रहा है। यह गेम चेंजर भले न हो लेकिन नए दौर में प्रवेश का रास्ता जरूर खोलेगा। हम एक्सपोनेंशल ग्रोथ की ओर जा रहे हैं आने वाले सालों में और विकसित देशों की कतार में खड़े होंगे। हमारी यंग जनरेशन टेक्नोसेवी और एडवांस है। वह सक्षम है कुछ भी कर गुजरने में। दूसरे देशों के इस उम्र के बच्चों के मुकाबले हमारे युवाओं की क्षमता से कम नहीं है। अकेले सूरत ही नहीं देशभर के युवा बदलाव लाने में सक्षम हैं और यह होकर रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर हम ग्लोबली मजबूत हो रहे हैं। विपरीत परििस्थतियों में भी। सेल्फ रिलायंस हो रहे हैं हम कई मामलों में। सुरक्षा के मोर्चे पर भी हमारी धमक बढ़ी है। ड्रेगन अब हमारे लिए डरावने ख्वाब जैसा नहीं है। हम मुकाबला करने ही नहीं जवाब देने में सक्षम हुए हैं। हम पॉजिटिविटी के साथ आगे बढ़ रहे हैं और यही हमारी ताकत है। कोविड ने हैल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में हमें दुनिया के शीर्ष देशों की कतार में खड़ा किया है। मेडिकल क्षेत्र में 2023 नई क्रांति का वायस होगा।

Story Loader