
युसूफ पठान ने देखा वांसदा का राजपैलेस
वांसदा. भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज युसूफ पठान रविवार को वांसदा में थे। इस दौरान उन्होंने राजपैलेस पहुंचकर वांसदा महाराज दिग्विरेन्द्र सिंह सोलंकी से भेंट की और बाद में राजपैलेस की सैर कर उसकी स्थापत्य शैली की प्रशंसा की। बाद में लालबंगला पहुंचे। इस दौरान युसूफ पठान के आने की जानकारी पाकर बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंच गए थे। प्रशंसकों में अपने पसंदीदा क्रिकेटर की एक झलक पाने की होड़ मची रही। वांसदा के अग्रणी अमरेन्द्र सिंह, पराक्रमसिंह, यशपालसिंह, शिवेन्द्र सिंह समेत कई लोगों ने भी युसूफ पठान से मुलाकात की। इस मौके पर वांसदा पीएसआई जेवी चावड़ा स्टाफ के साथ बंदोबस्त में रहे।
कुएं में गिरने से युवक की मौत
वांसदा. खांभला गांव के युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। वह घर से खेत पर जाने के लिए निकला था। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को 32 वर्षीय पंकज तेर सिंह चौधरी घर से खेत में काम करने के लिए निकला था। देर शाम तक नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई, परंतु वह कहीं पता नहीं चला। दो दिन बाद रविवार को उसका शव गांव के वनमाली मगन चौधरी की जमीन के कुएं में दिखा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि खेत जाते समय रास्ते में इस कुएं में वह गिर गया होगा और डूबने से मौत हो गई। मृतक के भाई शीतल की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आगे की छानबीन कर रही है।
महिला मंडल ने मनाया कार्यक्रम
वापी. राजस्थान महिला मंडल द्वारा शनिवार को रेट्रो थीम पर सावन के सिंधारे कार्यक्रम का आयोजन एक होटल में किया गया। इसमें बड़ी संख्या में मंडल की महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को फ्यूजन इवेन्ट सूरत की टीम ने प्रायोजित किया था। संस्था की सचिव मंजू शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में संस्था महिलाओं के लिए विभिन्न रचनात्मक आयोजन करेगी। विभिन्न त्योहारों को मनाकर महिलाओं को संस्कृति से जोड़े रखने में संस्था का प्रयास कारगर रहेगा।
Published on:
05 Aug 2018 09:00 pm

बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
