21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mainpat Tiger Point Fire: मैनपाट के टाइगर पॉइंट में लगी भीषण आग, दर्जनों दुकानें जलकर राख, देखें Video

Mainpat Tiger Point Fire: सरगुजा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल टाइगर पॉइंट में शुक्रवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
Mainpat Tiger Point Fire: मैनपाट के टाइगर पॉइंट में लगी भीषण आग, दर्जनों दुकानें जलकर राख, देखें Video(photo-patrika)

Mainpat Tiger Point Fire: मैनपाट के टाइगर पॉइंट में लगी भीषण आग, दर्जनों दुकानें जलकर राख, देखें Video(photo-patrika)

Mainpat Tiger Point Fire: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल टाइगर पॉइंट में शुक्रवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। आग ने देखते ही देखते आसपास बनी झोपड़ीनुमा दर्जनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में अधिकांश दुकानें जलकर राख हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की लपटें इतनी तेज थीं कि स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और तत्काल प्रशासन को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

Mainpat Tiger Point Fire: शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी

आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारणों की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुकानें धू-धू कर जलती दिखाई दे रही हैं।

व्यापारियों को भारी नुकसान

इस आगजनी की घटना से छोटे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। प्रभावित दुकानदारों ने प्रशासन से सहायता और मुआवजे की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में जांच शुरू कर दी गई है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पर्यटन सीजन के बीच हुई इस घटना ने स्थानीय व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा का भी संकेत दिया है।