5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

# बिटिया @ वर्क : मां की तरह ही पुलिस सेवा में जाना चाहती है गुंजन

अंबिकापुर कोतवाली एएसआई पुष्पा तिर्की की पुत्री गुंजन तिर्की ने थाने में बिताया पूरा दिन, पत्रिका से विशेष बातचीत में ये कहा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pranayraj rana

•

Updated: 14 Mar 2017, 4:21 PM IST

Gunjan With her ASI Mother

Gunjan With her ASI Mother

अंबिकापुर.
पत्रिका के कार्यक्रम '
बिटिया @ वर्क
' के तहत कोतवाली में पदस्थ एएसआई पुष्पा तिर्की की बेटी गुंजन तिर्की का कहना है कि मां की कर्तव्यनिष्ठा व देश सेवा की भावना ने हमेशा से मुझे भी पुलिस सर्विस में जाने की प्रेरणा दी है।


पुलिस सर्विस में काम करते हुए मैं हमेशा अपनी मां को देखती आ रही हूं और जब उनके द्वारा किसी असहाय को उसकी समस्या से निजात दिलाया जाता है तो लोगों द्वारा उन्हें जो सम्मान दिया जाता है, उसे बचपन से देखती आ रही हूं और आज मैं भी पुलिस विभाग में जाने के लिए तैयारी कर रही हूं।


गुंजन बताती हैं कि एक दिन उन्होंने मां की कर्मस्थली पर बिताया, जहां काफी कुछ सीखने को मिला। उनकी मां हमेशा से उनके जीवन की प्रेरणा स्रोत हैं। कई बार पुलिसिया सख्ती भी हमें घर में सहनी पड़ती है, लेकिन यह व्यवहार भी हमारे भविष्य के लिए जरूरी था, मां का काम काफी चुनौतीभरा है। महिला पुलिस अधिकारी होने की वजह से कई बार उन्हें रात में भी ड्यूटी के लिए बाहर रहना होता है। यह सब हम बचपन से देखते आ रहे हैं।


बेटी द्वारा लगातार पढ़ाई के साथ पुलिस विभाग में जाने के लिए जो तैयारियां की जा रही हैं उससे एएसआई पुष्पा तिर्की भी काफी खुश हैं और वे चाहती हैं कि उनकी पुत्री विभाग में ही एक पुलिस अधिकारी बने। उसके बतौर मातहत में काम करने का उन्हें भी अवसर मिले, उस दिन सबसे अधिक खुशी होगी।