5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निबंध में मधुलिका, क्विज में Pooja तो चित्रकला में शोभनाथ ने मारी बाजी

स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर जिला स्तरीय युवा सप्ताह का किया गया आयोजन, हुई कई प्रतियोगिताएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pranayraj rana

•

Updated: 18 Jan 2017, 8:25 PM IST

children painting

children painting

अंबिकापुर.
खेल एवं युवा कल्याण विभाग व विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस पर जिला स्तरीय युवा सप्ताह के रूप में मनाया गया। 12 जनवरी से शुरू इस आयोजन में निबंध, चित्रकला, रंगोली, क्विज सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम का समापन बुधवार को किया डिप्टी कलक्टर पुष्पा खरे के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।



खेल एवं युवा कल्याण विभाग व विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल के तत्वावधान में युवा सप्ताह का शुभारंभ 12 जनवरी को निबंध प्रतियोगिता के साथ किया गया। 13 को चित्रकला, 16 को रंगोली एवं भाषण, 17 को क्विज एवं 18 जनवरी को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को शील्ड व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में मधुलिका सिन्हा प्रथम, संतोष चौबे द्वितीय व श्रुति पांडेय तृतीय, चित्रकला प्रतियोगिता में शोभनाथ सिंह पैंकरा प्रथम, अविनाश साहू द्वितीय व प्रिया गोस्वामी तृतीय स्थान पर रहे।


इसी प्रकार क्विज प्रतियोगिता में पूजा खुटियां, गिरीश राजवाड़े व सौरभ राजवाड़े प्रथम, दिनेश साहू, सुमित सोनी व गणेश राजवाड़े द्वितीय तथा आकाश गुप्ता, पूजा कंसारी व अंकितलाल श्रीवास्तव तृतीय रहे।


वहीं रंगोली प्रतियोगिता में शिवानी सिंह प्रथम, अदिति सिन्हा द्वितीय, अर्चना भगत तृतीय, वाद-विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में सृष्टि पांडेय प्रथम, समशेर बहादुर द्वितीय व प्रिंस गुप्ता तृतीय तथा विपक्ष में दीपाली भगत प्रथम, श्वेता सोनी द्वितीय व आस्था दुबे तृतीय स्थान पर रहीं।


सभी विजेताओं को डिप्टी कलक्टर, विवेकानंद स्कूल के संचालक व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्वामी तन्मयानंद, प्राचार्य व्यास नारायण शर्मा द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर बीना सक्सेना, कविता श्रीवास्तव, वकील दुबे, कृति सिंह, राकेश राय, रविंद्र सिंह, खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी देवेंद्र सिन्हा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एएसआई अभय तिवारी ने किया।