5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Wife को रोता देख मृत बेटे को Plastic में लपेटा और नाली में फेंक दिया शव

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला ने दिया था मृत बच्चे को जन्म, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब्त किया शव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pranayraj rana

•

Updated: 16 Jan 2017, 4:56 PM IST

see body of newborn

see body of newborn

अंबिकापुर.
किसी घर-परिवार में यदि किसी की मृत्यु हो जाती है तो उसका सामाजिक रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे मामलों में निर्दयी हो जाते हैं और मृतक का क्रियाकर्म करने की जगह उन्हें कहीं भी ठिकाने लगा देते हैं। शहर में भी नवजातों को फेंकने के कई मामले सामने आ चुके हैं।


रविवार की रात भी जिला अस्पताल से ऐसा ही एक मामला सामने आया, जिसमें एक महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। वह बच्चे का शव देखकर रो रही थी। इसी बीच महिला के पति ने बेटे का शव प्लास्टिक में लपेटा और अस्पताल के बाहर नाली में फेंक दिया। पुलिस को पता चला तो शव को नाली से निकालकर जब्त किया।


अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच स्थित रघुनाथपुर निवासी एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार की रात महिला ने मृत नवजात को जन्म दिया। नवजात शिशु लड़का था। मृत बच्चे को देख महिला लगातार रोए जा रही थी। पत्नी का रोना पति द्वारा देखा नहीं गया और कहीं से प्लास्टिक लाकर मृत नवजात बेटे को लपेट लिया।


इसके बाद उसने अस्पताल के बाहर नाली में शव को फेंक दिया। सुबह जब लोगों को पता चला तो उन्होंने मामले की सूचना मणिपुर चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात का शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पीएम कराया तथा अस्पताल में मौजूद रिकार्ड के आधार पर उसे परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस द्वारा नवजात के पिता के खिलाफ कार्रवाई की गई।


इलाके में फैली सनसनी

नाली में नवजात का शव होने की खबर अस्पताल के आस-पास रहने वाले लोगों को जैसे ही हुई तो वहां सनसनी फैल गई। इसके बाद काफी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। लोगों के बीच इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं भी की जा रही थीं।