30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्दियों में जरूर खाएं अखरोट का हलवा, यह होंगे फायदे

यह हड्डियां मजबूत करता है, डायबिटीज कंट्रोल करता है, कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाता है और दिमाग के लिए भी अच्छा होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 18 Jan 2018, 10:21 AM IST

akhrot halwa

akhrot halwa

अखरोट गुणों का खजाना है। यह हड्डियां मजबूत करता है, डायबिटीज कंट्रोल करता है, कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाता है और दिमाग के लिए भी अच्छा होता है। ऐसे में सर्दियों में अखरोट का सेवन जरूर करें। आप चाहें तो अखरोट का हलवा बना कर भी खा सकते हैं। हालांकि डायबिटिक पेशेंट को यह हलवा न खिलाएं। यहां पढ़ें अखरोट का हलवा बनाने की रेसिपी -

सामग्री -

अखरोट की गिरी - 250 ग्राम
दूध - 2 लीटर
बारीक सूजी - एक बड़ा चम्मच
घी - 2 बड़ा चम्मच
शक्कर - 100 ग्राम

यूं बनाएं -

अखरोट की आधी गिरी को 1/2 कप पानी के साथ पीस लें। शेष को बारीक काट लें। सूजी को सूखी ही भून लें। दूध को 10 मिनट तक उबालकर अखरोट का पेस्ट डाल दें। दूध को आधा रहने तक उबालें। अब कटे अखरोट और भुनी सूजी डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं। जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो घी और पिसी शक्कर डालकर पांच मिनट तक धीमी आंच पर भूनें। हलवा तैयार है, गरम-गरम ही सर्व करें।

बाजरे की खीर

सामग्री -

साबुत बाजरा - 1/2 कटोरी
दूध - 2 लीटर
कटी मेवा - एक कटोरी
केसर के धागे - 4 से 6
शक्कर - स्वादानुसार

यूं बनाएं -

खीर बनाने से 24 घंटेे पूर्व बाजरे को पानी में भिगो दे। प्रेशर कुकर में एक कप पानी के साथ बाजरे को डालकर दो सीटी ले लें। केसर को एक चम्मच दूध में भिगो देंं। जब केसर घुल जाए तो दूध में मिला दें। अब इस उबले बाजरे को दूध में डालकर धीमी आंच खीर के गाढ़ा होने तक पकाएं। शक्कर और कटी मेवा मिलाकर सर्व करें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।