30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रक्षाबंधन स्पेशल : बूंदी पायस से करवाएं भाई का मुंह मीठा

रक्षाबंधन भाई बहन के रिश्ते को और मजबूत करने और इसमें मिठास घोलने का त्योहार है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 23 Aug 2018, 4:34 PM IST

boondi payas

boondi payas

रक्षाबंधन भाई बहन के रिश्ते को और मजबूत करने और इसमें मिठास घोलने का त्योहार है। बात अगर त्योहार की हो तो हमारे देश में कोई भी त्योहार मीठे के बिना अधूरा सा लगता है। इस बार आप रक्षाबंधन पर भाई के लिए खास बूंदी पायस बना सकते हैं। यह बहुत ही स्वादिष्ट बनता है और बेशक आपके भाई को भी बहुत पसंद आएगा। यहां पढ़ें बूंदी पायस की रेसिपी -

सामग्री -

3/4 कप तैयार मीठी बूंदी
केसर के कुछ लच्छे
1 टी-स्पून गुनगुना वसा भरपूर दूध
5 कप वसा भरपूर दूध
3 तेजपत्ता
5 टेबल-स्पून शक्कर
1/2 टी-स्पून गुलाब जल
1 टी-स्पून इलायची पाउडर
1 टेबल-स्पून पिस्ता की कतरन

विधि -

एक बाउल में केसर और १ टी-स्पून दूध को अच्छी तरह मिला लें। एक तरफ रख दें। एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में दूध को तेजपत्ते के साथ गरम करें और मध्यम आंच पर लगभग २० मिनट के लिए या दूध के आधे कम होने तक उबाल लें और किनारों से दूध को साफ करते रहें। तेजपत्ता निकालकर फेंक दें।

शक्कर डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आंच पर, लगातार हिलाते हुए, १ मिनट तक पका लें। मिश्रण को पुरी तरह ठंडा होने दें। बूंदी, केसर-दूध का मिश्रण, गुलाब जल, इलायची पाउडर और पिस्ता डालकर हल्के हाथों मिला लें। कम से कम २ घंटो के लिए फ्रिज में रखकर, ठंडा कर परोसें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।