30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों को खिलाएं घर में बनी चॉकलेट

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है कि आप बाजार जाते हैं और बच्चे चॉकलेट देखते ही जिद करने लगते हैं तो अब से अपने पर्स में रखें घर में बनी चॉकलेट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 20 Jan 2018, 3:42 PM IST

dryfruit chocolate

dryfruit chocolate

चॉकलेट तो हर बच्चे को पसंद होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है कि आप बाजार जाते हैं और बच्चे चॉकलेट देखते ही जिद करने लगते हैं तो अब से अपने पर्स में रखें घर में बनी चॉकलेट। यहां पढ़ें ड्राईफ्रूट चॉकलेट की रेसिपी -

सामग्री -

व्हाइट कम्पाउन्ड - 175 ग्राम
डार्क कम्पाउन्ड - 375 ग्राम
किशमिश - ½ कप
काजू - ½ कप
अखरोट - ½ कप
पिस्ते - 2 टेबल स्पून

विधि -

ड्राईफ्रूट चॉकलेट बार्क बनाने के लिए सबसे पहले काजू को बारीक टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए, अखरोट को भी छोटा छोटा काट कर तैयार कर लीजिए और पिस्तों को भी इसी तरह से बारीक टुकड़ों में काट लीजिए। किशमिश के डंठल हटा कर इसे साफ कर लीजिए। ड्राईफ्रूट को माइक्रोवेव में 1 मिनिट के लिए रोस्ट कर लीजिए।

व्हाइट कम्पाउन्ड चॉकलेट को बारीक काट कर या तोड़कर प्याले में निकाल लीजिए। इसी तरह से डार्क कम्पाउन्ड चॉकलेट को भी बारीक काट कर या तोड़कर दूसरे प्याले में निकाल लीजिए।

डार्क कम्पाउन्ड चॉकलेट को 1 मिनिट के लिए माइक्रोवेव कर लीजिए। चॉकलेट को बाहर निकालें ओर इसे चलाएं, थोड़ी देर तक चलाते रहें, चौकलेट पूरी तरह मेल्ट हो जाती है, चॉकलेट मेल्ट होकर तैयार है। इसी तरह व्हाइट कम्पाउन्ड चॉकलेट को भी 40 सैंकड के लिए माइक्रोवेव कर लीजिए, प्याले को बाहर निकाले और चॉकलेट को अच्छे से चलाते रहें चौकलेट मेल्ट होकर तैयार हो जाएगी।

दोनों चॉकलेट मेल्ट होकर तैयार हैं। अब एक ट्रे लीजिए उस पर उसी के साईज के बराबर का बटर पेपर रख दीजिए। अब इस पेपर पर मेल्ट हुई डार्क कम्पाउन्ड चॉकलेट चम्मच से कैसी भी लाइन और डिजाएन बनाते हुए डालें और इसे सैट होने दीजिए। अब इस पर मेल्ट हुई व्हाइट कम्पाउन्ड चॉकलेट डाल कर फैला दीजिए। अब इस के ऊपर डार्क कम्पाउन्ड चॉकलेट को डाल कर एक जैसा फैला दीजिए, और इसके ऊपर रोस्ट किए हुए ड्राई फ्रूट इकहरे फैलाते हुए डाल दीजिए। बार्क को 10 मिनिट फ्रिजर में सैट होने के लिए रख दीजिए।

ड्राईफ्रूट चॉकलेट बार्क बनकर तैयार है। बार्क को टुकड़ों में तोड़ कर प्लेट में रख लीजिए। स्वादिष्ट ड्राईफ्रूट चॉकलेट बार्क बनकर तैयार है। ड्राईफ्रूट चॉकलेट बार्क को फ्रिज में रख कर 2-3 माहिने खाया जा सकता है।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।